{"_id":"570058254f1c1bb502f0020b","slug":"campaign-for-first-phase-assembly-election-ends-in-assam-and-wb","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम-बंगाल में थमा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम-बंगाल में थमा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर
ब्यूरो/अमर उजाला,गुवाहाटी
Updated Sun, 03 Apr 2016 05:09 AM IST
सार
- दोनों राज्यों में पहले चरण के लिए चार अप्रैल को पड़ेंगे वोट
- असम में पहले चरण में राज्य की 126 में से 65 सीटों पर वोट पड़ेंगे जबकि बंगाल में जंगलमहल इलाके की 18 सीटों पर
विज्ञापन
असम में प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर राज्य असम और उसके पड़ोसी पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। असम में जहां मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी और भाजपा व असम गण परिषद नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं।
विज्ञापन
वहीं, बंगाल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वाम मोर्चा नेताओं के साथ बर्दवान जिले में कई रैलियों को संबोधित किया। गोगोई ने जोरहाट में एक प्रेस कांफ्रेंस भी की। इस दौर में गोगोई और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल की किस्मत का फैसला होना है।
विज्ञापन
असम में पहले चरण में राज्य की 126 में से 65 सीटों पर वोट पड़ेंगे जबकि बंगाल में जंगलमहल इलाके की 18 सीटों पर। राज्य के माओवादी प्रभावित तीन जिलों की 18 विधानसभा सीटों पर प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र तक चुनाव प्रचार कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पुरुलिया में चुनाव प्रचार किया था। इस बीच, चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। आपातकालीन स्थिति में हेलिकॉप्टर से हवाई निगरानी करने की व्यवस्था भी की गई है।