फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calls for PM narendra modi s number vaccines flood 24/7 helpline for MPs covid

हेल्पलाइन पर फोन कर पीएम मोदी का नंबर पूछ रहे लोग, किसी को मिलना है तो किसी को देना सुझाव

Mon, 01 Feb 2021 08:14 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 01 Feb 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Calls for PM narendra modi s number vaccines flood 24/7 helpline for MPs covid
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

हाल ही में लोकसभा में बहस के दौरान सांसदों की मदद के लिए एक 24/7 हेल्पलाइन शुरू की गई है, लेकिन इस हेल्पलाइन पर सांसदों के कम आम लोगों के फोन कॉल्स अधिक आ रहे हैं। हेल्पलाइन पर फोन करने वालों में ज्यादातर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर जानना है, किसी को मिलना है, तो किसी को मोदी को सुझाव देना है। हेल्पलाइन में काम करने वाले लोगों ने ने बताया कि लोग उनसे बजट या लोकसभा में बहस से संबंधित मुद्दों के बारे में नहीं पूछ रहे हैं बल्कि वे प्रधानमंत्री का नंबर पूछ रहे हैं। 

विज्ञापन


हेल्पलाइन प्रोजेक्ट में शामिल अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि लोकसभा टीवी चैनल पर नंबर के कई बार फ्लैश होने के बाद अब हेल्पलाइन पर लगातार कॉल आ रही हैं। ज्यादातर फोन कॉल ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। कुछ लोगों ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन नंबर पूछने के लिए हेल्पलाइन पर कॉल किया, तो वहीं एक शख्स ने फोन कर प्रधानमंत्री के साथ अप्वाइनमेंट की इच्छा जताई।
विज्ञापन


सांसदों के लिए शुरू की गई यह हेल्पलाइन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से ये हेल्पलाइन बजट सत्र की पूर्व संध्या पर शुरू कराई गई है। इस हेल्पलाइन से सांसदों को डिबेट के लिए नोट्स और सामग्री मिल सकेगी। राउंड द क्लॉक सर्विस का देश और विदेश में कहीं से भी लाभ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन कब मिलेगी?

लोकसभा टीवी चैनल पर सांसदों के लिए शुरू किए गए नंबर के कई बार फ्लैश होने के बाद अब हेल्पलाइन पर लगातार कॉल आ रही हैं। लोकसभा टीवी चैनल ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में बहुत लोकप्रिय है। नागरिकों ने सबसे ज्यादा किसानों के प्रदर्शन और कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। कई लोगों ने ये पूछा कि उनको कोरोना वैक्सीन कब मिल रही है।

सांसदों ने भी कॉल की 
इस हेल्पलाइन पर कुछ सांसदों के भी कॉल आए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि बजट सत्र में बहस अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन हमें पहले से ही 4-5 के सांसदों के कॉल आए हैं। कॉल में सांसदों ने नोट्स और सामग्री मांगी है। ज्यादातर सांसद इस हेल्पाइन सेवा का फायदा उठाएंगे।

सांसदों की सीट जानने को भी आए फोन 
हालांकि, कुछ सांसदों के सहायकों ने ये भी पता लगाने के लिए हेल्पलाइन पर कॉल किया बजट सत्र के दौरान सांसदों के लिए कौन सी सीट आवंटित की गई है। कोरोना के चलते इस बार सांसदों को विशिष्ट सीट नंबर दिए गए हैं। इस हेल्पाइन को संसदीय अनुसंधान और सूचना सहायता (PRISM) नाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed