फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calling PM Modi father of New India an insult to him: Sanjay Raut

Maharashtra: नए भारत में भुखमरी-बेरोजगारी सिर उठा रही, PM मोदी को राष्ट्रपिता कहना उनका अपमान...बोले राउत

Sun, 25 Dec 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Dec 2022 01:50 PM IST
सार

राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोकटोक' में दावा किया कि यह मोदी का 'अपमान' है। बकौल राउत 'नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद के भूत सिर उठा रहे हैं।' राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं। 

विज्ञापन
Calling PM Modi father of New India an insult to him: Sanjay Raut
संजय राउत और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को नए भारत का राष्ट्रपिता कहने का मामला तूल पकड़ रहा है। शिवसेना (UBT) नेता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने इसे लेकर रविवार को 'सामना' में तंज कसा। उन्होंने भाजपा से पूछा कि क्या वह अमृता फडणवीस के विचार से सहमत है? क्योंकि, ऐसा कहना पीएम मोदी का अपमान है। 

विज्ञापन


राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोकटोक' में दावा किया कि यह मोदी का 'अपमान' है। उन्होंने कहा, 'नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद के भूत सिर उठा रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी को नए भारत का राष्ट्रपिता कहना उनका अपमान है। दरअसल, अमृता फडणवीस ने हाल ही में इंटरव्यू में कहा था, 'हमारे पास दो राष्ट्र पिता हैं। नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी पुराने समय के राष्ट्रपिता हैं।'
विज्ञापन


सावरकर को राष्ट्रपिता नहीं कहती भाजपा
शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा में कोई भी (स्वतंत्रता सेनानी) वीर सावरकर के राष्ट्रपिता होने की बात नहीं करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हमेशा सावरकर का विरोध करता था। सावरकर ने कठोर कारावास का सामना किया। इन लोगों ने भारत को पुराने और नए में विभाजित किया है। बता दें, अमृता फडणवीस की टिप्पणी का विपक्षी कांग्रेस समेत महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी विरोध करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को स्वीकार नहीं करती भाजपा? 
राउत ने रविवार को सामना में लिखे आलेख में सवा किया कि क्या भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत से मिली आजादी को स्वीकार नहीं करती है? राउत ने तंज कसा, 'नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी, आतंकवाद के भूत सिर उठा रहे हैं। मोदी को नए भारत का जनक बनाना उनका अपमान है।' 


आजादी में भाजपा का क्या योगदान? 
राउत ने दावा किया कि 'राष्ट्रपिता' की उपाधि महात्मा गांधी को देश के लोगों ने दी थी। हालांकि, शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे सहित कई राजनीतिक विरोधियों को इस पर आपत्ति थी, लेकिन यहां मुद्दा यह नहीं है कि 'राष्ट्रपिता' या 'सरदार' कौन है। सवाल इस बात का है कि स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा का क्या योगदान है? राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। इसीलिए उसे सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे कांग्रेस से जुड़े महापुरुषों के प्रतीक चुराने पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed