फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Call on US side to ensure safety, security of Indian nationals: MEA on Illinois incident

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश पर भारत चिंतित: भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील; क्या कहा?

Sat, 17 Oct 2026 04:57 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Oct 2026 04:57 AM IST
सार

अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश पर भारत ने गंभीर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। मंत्रालय ने इस घटनाक्रम पर क्या-क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Call on US side to ensure safety, security of Indian nationals: MEA on Illinois incident
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश को भारत ने गंभीर चिंता का विषय बताया है। भारत ने शुक्रवार को अमेरिका से वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। भारत ने कहा कि उनकी सुरक्षा, सलामती और कल्याण का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यह बात कही। वह हर दो सप्ताह में होने वाली मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

क्या मामला हुआ था?
अमेरिका में शिकागो के पास पैलेटाइन में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलिनॉय के ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में रविवार को बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश रचने का आरोप है। हालांकि, उसकी योजना सफल नहीं हो सकी। युवक की बंदूक जाम हो गई थी। इस वजह से उससे गोली नहीं चल पाई। युवक 14 अक्तूबर को अदालत में पेश हुआ। उस पर आतंकवाद की धमकी देने का एक आरोप लगाया गया। इसके अलावा, उस पर गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का  भी एक आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इलिनॉय की इस घटना को 'गंभीर चिंता का विषय' बताया। उन्होंने कहा, यह घटना अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ बढ़ते नफरत से जुड़े अपराधों और नस्लीय भेदभाव के मामलों को भी दिखाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा, हमने इस घटना के बाद अमेरिकी कानून लागू कराने वाली एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है। लेकिन, हम अमेरिका से अपील करते हैं कि वह वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, सलामती और भलाई सुनिश्चित करे। 

ये भी पढ़ें: अफसरों के पद: CRPF में 'लांस नायक', 'नायक' रैंक को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव, 48 घंटे में देने होंगे सुझाव

भारत ने गुरुवार को भी अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों पर गहरी चिंता जताई थी। भारत ने कहा था कि यह घटना अमेरिका में नस्लीय दुश्मनी और भारत विरोधी नफरत बढ़ने को लेकर चिंताओं को और बढ़ाती है।

अमेरिका के कई सांसदों और भारतीय समुदाय के समर्थन में काम करने वाले संगठनों ने भी इस घटना पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी नफरत अब हिंसा का रूप ले रही है।


दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
एक अन्य सवाल में जायसवाल से पूछा गया कि दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर विदेश से क्या प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि विदेश मंत्रालय इस मामले को किस तरह देख रहा है। इस पर उन्होंने कहा, हमारे पास ऐसे संस्थान और एजेंसियां हैं, जो इस पर नजर रख रही हैं। वे वही कर रही हैं, जो उन्हें करना चाहिए।

अमेरिका-रूस के डीजल समझौते पर भारत ने क्या कहा?
अमेरिका और रूस के बीच डीजल समझौते को लेकर पूछे गए एक सवाल पर जायसवाल ने कहा, हम दूसरे देशों के बीच हुए व्यावसायिक समझौतों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि हमने हमेशा वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता बनाए रखने की पैरवी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed