फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court reserves order in plea to transfer probe WB Police to CBI over attack on ED officers

कलकत्ता हाईकोर्ट: ED की टीम पर हुए हमले की जांच CBI को स्थानांतरित करने की याचिका पर आदेश सुरक्षित; यहां पढ़ें

Mon, 04 Mar 2024 10:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

शाहजहां शेख के ठिकानों में छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर किए गए हमले की जांच को राज्य पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित करने की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को आदेश सुरक्षित रख लिया। 

विज्ञापन
Calcutta High Court reserves order in plea to transfer probe WB Police to CBI over attack on ED officers
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख की ठिकानों पर की छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर किए गए हमले की जांच को राज्य पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित करने की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को आदेश सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई ईडी, राज्य और सीबीआई की दलीलों के बाद खत्म हुई।
विज्ञापन


सीबीआई से बचाने के लिए गिरफ्तारी- राजू
स्थानांतरण आवेदन में राज्य पुलिस पर पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा शाहजहां शेख को जानबूझकर गिरफ्तार किया था, भले ही कुछ वर्षों से उनके खिलाफ 40 से अधिक अन्य मामले लंबित हैं। राजू ने दावा किया कि ऐसा शाहजहां शेख को सीबीआई हिरासत से बचाने के लिए किया गया है। भले ही हमले की जांच उसे स्थानांतरित कर दी गई हो, क्योंकि किसी मामले में किसी आरोपी की अधिकतम पुलिस हिरासत अवधि 15 दिन है।
विज्ञापन


ईडी को राज्य पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं- राजू
शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच बशीरहाट पुलिस से लेकर सीआईडी को सौंप दी थी, जो अब सीआईडी की पुलिस रिमांड में है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि ईडी को राज्य पुलिस से जुड़ी संयुक्त जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि शेख सत्तारूढ़ दल के एक प्रमुख नेता और प्रभावशाली व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि राज्य के एक मंत्री को कथित राशन वितरण घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके संबंध में ईडी पांच जनवरी को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में शेख के परिसर की तलाशी लेने गई थी, उस दौरान हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed