फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calculation of old Deaths from Corona Maharashtra reported 4005 and Kerala 79 in a single day health ministry surprise

कोरोना से पुरानी मौतों का 'हिसाब': एक ही दिन में महाराष्ट्र ने 4005 और केरल ने 79 की जानकारी दी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई हैरानी

Sun, 27 Mar 2022 05:56 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Mar 2022 05:56 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र ने 4005 लोगों की मौत के बारे में जानकारी दी। इन लोगों की मौत काफी समय पहले हुई थीं  लेकिन राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी देरी से आई। इसी तरह केरल ने बीते एक दिन में 79 पुरानी मौत का हिसाब दिया  बीते एक वर्ष में केरल अब तक 20 हजार से अधिक पुरानी मौत की जानकारी केंद्र तक भेज चुका है। यह सिलसिला अभी भी जारी है और केरल में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Calculation of old Deaths from Corona Maharashtra reported 4005 and Kerala 79 in a single day health ministry surprise
कोरोना से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में भले ही कमी दर्ज की जा रही है लेकिन राज्यों की ओर से दैनिक रिपोर्टिंग में काफी लेटलतीफी देखने को मिल रही है। बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र और केरल ने चार हजार से ज्यादा पुरानी मौतों का हिसाब दिया है, जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते एक दिन में 4100 लोगों की मौत दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र ने 4005 लोगों की मौत के बारे में जानकारी दी। इन लोगों की मौत काफी समय पहले हुई थीं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी देरी से आई। इसी तरह केरल ने बीते एक दिन में 79 पुरानी मौत का हिसाब दिया। बीते एक वर्ष में केरल अब तक 20 हजार से अधिक पुरानी मौत की जानकारी केंद्र तक भेज चुका है। यह सिलसिला अभी भी जारी है और केरल में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, धीरे धीरे राज्यों से आंकड़े सामने आ रहे हैं जिसकी एक वजह संक्रमण से मरने वालों को मिलने वाला मुआवजा भी है। बहरहाल केंद्र सरकार ने फिर से राज्यों को समय पर जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन


आठ राज्यों के 34 जिलों में संक्रमण की स्थिति गंभीर
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश के आठ राज्यों के 34 जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन जिलों में दैनिक दर पांच फीसदी से अधिक है। इनमें राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मिजोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के जिलों में संक्रमण को लेकर अभी भी सतर्कता की जरूरत है। केंद्र ने इन राज्यों से संबंधित जिलों में कोविड सतर्कता नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 1660 नए मरीज मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि बीते एक दिन में 1,660 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,18,032 हो गई। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 16,741 हो गई है जो 702 दिनों में सबसे कम है और कुल मामलों का 0.04 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.75 फीसदी है। इनके अलावा उपचाराधीन केस में बीते एक दिन के दौरान 4,789 की कमी दर्ज की गई। अब तक देश में 4,24,80,436 लोग संक्रमण से ठीक हुए लेकिन 1.21 फीसदी लोगों (5,20,855) की मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.25 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.29 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed