फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAG revealed LTC scam in MHA

गृह मंत्रालय में 44 अधिकारियों ने किया घोटाला, कैग ने किया पर्दाफाश

Wed, 03 Aug 2016 05:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
CAG revealed LTC scam in MHA

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने गृह और संस्कृति मंत्रालय में अधिकारियों को मिलने वाले लीव ट्रेवल कंसेसन (एलटीसी) में धांधली का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने निजी एयरलाइंस से जम्मू-कश्मीर की यात्रा का गलत और बढ़ा चढ़ाकर बिल पेश किया। ऑडिट के बाद गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। 

विज्ञापन


एलटीसी के तहत सरकारी कर्मचारियों को आने-जाने का यात्रा खर्च और छुट्टी मिलती है। नियम के मुताबिक सभी सरकारी कर्मचारी निजी एयरलाइंस से जम्मू-कश्मीर जा सकते है लेकिन उन्हें सीधे एयरलाइंस से या मंत्रालय द्वारा अधिकृत एजेंटों से ही टिकट खरीदना होता है।
विज्ञापन


एलटीसी बिल की जांच के दौरान पाया गया कि गृह और संस्कृति मंत्रालय के 44 अधिकारियों ने इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर से जम्मू-कश्मीर की यात्रा की। कैग ने इन अधिकारियों की ओर से दिए गए बिल का मिलान इन एयरलाइंस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से की तो पाया गया कि दावे के लिए जो बिल पेश किए गए हैं वे सही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखा गया कि जो टिकट पेश किए गए थे वे एयरलाइंस की ओर से जारी टिकट के अनुरूप नहीं थे। इस तरह कुल 14.32 लाख रुपये की धांधली की गई। गृह मंत्रालय ने इस सच्चाई को स्वीकार करते हुए मामले की जांच के लिए एक दो सदस्यीय कमेटी की गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed