{"_id":"5b7927ad42c7924667530498","slug":"cag-pulls-up-sail-for-huge-coking-coal-import-despite-3-captive-mines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयले के लिए कैग ने की सेल की खिंचाई, बढ़ते आयात पर हुए कान खड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयले के लिए कैग ने की सेल की खिंचाई, बढ़ते आयात पर हुए कान खड़े
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल द्वारा भारी मात्रा में कोकिंग कोयले का आयात करने पर उसकी खिंचाई की है। कैग ने कहा कि सेल की अपने इस्तेमाल (कैप्टिव यूज) के लिए तीन खानें हैं। इसके बावजूद वह आयातित कोकिंग कोयले पर काफी हद तक निर्भर है।
विज्ञापन
कैग की ताजा रपट में कहा गया है कि सेल को सालाना डेढ़ करोड़ टन कोकिंग कोयले की जरूरत होती है। इसमें से वह 1.2 से 1.3 करोड़ टन का आयात करती है। कोकिंग कोयले का आयात वैश्विक निविदा या दीर्घावधि के करार (एलटीए) के तहत किया जाता है।
विज्ञापन
कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की तीन कैप्टिव कोकिंग कोयला खानें हैं। इसके बावजूद वह काफी हद तक आयात पर निर्भर है। कैप्टिव खानों के विकास से घरेलू स्तर पर कोकिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ेगी और आयात मूल्य में उतार-चढ़ाव से भी बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि सेल की दो कैप्टिव खानें जितपुर और चसनाला में हैं जो पूरी तरह परिचालन में हैं। वहीं एक तसर कोलियरी में छोटे पैमाने पर खनन किया जाता है। कैग ने कहा कि सेल ने इसके पीछे बाहरी एजेंसियों की नियुक्ति न होना, उपकरण और सामग्री की अनुपब्लधता, रेत की कमी और उपकरणों में खराबी को प्रमुख वजह बताया है।