{"_id":"5d62bf2f8ebc3e939f4053de","slug":"cafe-coffee-day-owner-vg-siddharth-father-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के पिता का निधन, बेटे की मौत से थे बेखबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के पिता का निधन, बेटे की मौत से थे बेखबर
Sun, 25 Aug 2019 10:45 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
वीजी सिद्धार्थ, गंगैया हेगड़े (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत के एक महीने के अंदर ही उनके पिता गंगैया हेगड़े का निधन हो गया है। रविवार को 96 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो कर्नाटक में मैसूर के एक अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
गंगैया हेगड़े लंबे समय से बीमार थे। वह ऐसी स्थिति में थे कि जब उनके इकलौटे बेटे सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कहा तो उन्हें इस बात का पता भी नहीं चल पाया था। गंगैया बेटे की मौत के समय कोमा में थे।
विज्ञापन
Karnataka: Gangaiah Hegde, father of Café Coffee Day founder late V G Siddhartha, passed away at a hospital in Mysuru, today.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 25, 2019
वीजी सिद्धार्थ के दुनिया से जाने के बाद परिजनों ने बताया था कि मौत से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अस्पताल में जाकर पिता से मुलाकात की थी और वृद्धावस्था में उनकी स्थिति देखकर भावुक हो गए थे। बता दें कि सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गुमशुदा होने के लगभग 36 घंटों के बाद उनका शव मिला था।
उन्होंने कथित रूप से नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की थी। अपनी जान देने से दो दिन पहले सिद्धार्थ (60) ने अपने कर्मियों को संबोधित करते एक पत्र में खुलासा किया था कि वे कर्ज में बुरी तरह डूबे हुए थे। सिद्धार्थ का शव 31 जुलाई को नेत्रावती नदी के ब्रिज के पास मिला था।