{"_id":"579a119d4f1c1b967021e180","slug":"cae-against-mayawati-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मायावती समेत बसपा के चार नेताओं के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार: मायावती समेत बसपा के चार नेताओं के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
Updated Thu, 28 Jul 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
मायावती
हाजीपुर के सीजेएम कोर्ट में बृहस्पतिवार को बसपा प्रमुख मायावती समेत पार्टी के चार नेताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। कोर्ट में दायर मुकदमे में मायावती के आलावा बसपा के महासचिव, यूपी बसपा अध्यक्ष समेत दो अन्य पार्टी के बड़े नेताओं का नाम शामिल है।
विज्ञापन
प्राप्त सूचना के अनुसार बसपा के इन सभी नेताओं पर उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां, बहन और बेटी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप है। कोर्ट में सुनवाई के बाद थाने में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के स्थानीय नेता अजीत सिंह ने कोर्ट में धारा 153ए ,153बी, 295ए, 506/34,120बी व धारा 16 पास्को एक्ट 2012 के तहत परिवाद दायर किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर ने मायावती पर अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए टिप्पणी की थी। इसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने भी दयाशंकर के परिवार के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ-साथ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।
विज्ञापन