फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cadila Healthcare enters pact with Shilpa Medicare for production of ZyCoV-D vaccine

जॉयकोव-डी वैक्सीन जल्द: कैडिला ने कोरोना के टीके के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडिकेयर से किया करार

Fri, 24 Sep 2021 04:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 24 Sep 2021 04:07 PM IST
सार

ZyCoV-D : बच्चों की वैक्सीन के नाम से लोकप्रिय हो चुकी जॉयकोव-डी वैक्सीन को मंजूरी के बाद अब उत्पादन की तैयारी शुरू हो गई है। यह वैक्सीन जल्द बाजार में आ सकती है।
 

विज्ञापन
Cadila Healthcare enters pact with Shilpa Medicare for production of ZyCoV-D vaccine
Zycov-D - फोटो : social media

विस्तार

दवा निर्माता कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन जॉयकोव-डी के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडिकेयर के साथ करार किया है। बता दें, इस वैक्सीन को ड्रग नियामक से मंजूरी मिल चुकी है। यह टीका 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को भी लगाया जा सकेगा। अब तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही टीके लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जॉयडस ने इस टीके को लेकर ड्रग नियामक को सूचित किया है कि उसने शिल्पा मेडिकेयर से उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शिल्पा बॉयोलॉजिकल्स के जरिए करार किया है। इसमें वैक्सीन के ड्रग के उत्पादन व सप्लाई का करार शामिल है। यह शिल्पा के कर्नाटक के धारवाड़ स्थित संयंत्र में तैयार किया जाएगा। इस संयंत्र में जॉयकोव-डी का उत्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया जाएगा।
विज्ञापन


कैडिला ने बताया कि वह जॉयकोव-डी की तकनीक शिल्पा बॉयोलॉजिकल्स प्रालि (SBPL) को ट्रांसफर करेगी। समझौते के अनुसार एसबीपीएल वैक्सीन के ड्रग सबस्टेंस के उत्पादन की जिम्मेदार होगी, जबकि कंपनी वैक्सीन फिलिंग, पैकेजिंग, विपणन व वितरण का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, जॉयकोव-डी दुनिया की पहली डीएनए प्लाज्माइड वैक्सीन है, जिसका इंसानों के लिए इस्तेमाल होगा। कैडिला ने इसे कोरोना से बचाव के लिए स्वदेश में ही तैयार किया है। भारतीय दवा नियामक ने इसे 20 अगस्त को आपात इस्तेमाल की इजाजत (EUA) प्रदान कर दी है।

राज्यों को अब तक 81 करोड़ खुराक दी : केंद्र
उधर, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि उसने राज्यों व संघ शासित प्रदेशों को 81.39 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध करा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 85,92,550 खुराक और राज्यों को देने की तैयारी है। राज्यों के पास अभी 4.23 करोड़ खुराक बची हुई हैं। केंद्र सरकार देशभर में टीके लगाने का काम तेजी से चला रही है। मंत्रालय ने बयान में कहा है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत केंद्र सरकार राज्यों व संघ शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके मुफ्त में मुहैया करा रही है।


तीसरी लहर पर सीएसआइआर का बड़ा बयान
देश में बड़े स्तर पर चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच एक और राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। टीकाकरण को लेकर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) के महानिदेशक डॉ. शेखर सी मांडे ने कहा कि हम देश की एक बड़ी आबादी को पहली और दूसरी खुराक लगाने में सफल रहे हैं। वैक्सीन बीमारी को काफी हद तक रोकती है, इससे कोरोना की गंभीरता भी कम होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने पर इसकी तीव्रता दूसरी लहर से काफी कम होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed