{"_id":"600ec24b24c1cf20110fd8e9","slug":"cabinet-secretariat-post-the-job-of-dispatch-driver-essential-qualification-is-candidate-should-know-to-drive-an-auto-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट सचिवालय में ये नौकरी चाहिए, तो सीख लें ऑटो रिक्शा चलाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैबिनेट सचिवालय में ये नौकरी चाहिए, तो सीख लें ऑटो रिक्शा चलाना
Mon, 25 Jan 2021 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:36 PM IST
सार
जारी अधिसूचना में इस पद का नाम 'सवार हरकारा' यानी डिस्पेच राइडर रखा गया है। कैबिनेट सचिवालय में बहुत सी फाइलें ऐसी होती हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं भेजा जा सकता। ऐसे में सवार हरकारा की सेवा ली जाती है...
विज्ञापन
ऑटो चालक
- फोटो : Amar Ujala (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में एक ऐसी नौकरी मिल रही है, जिसके लिए आवेदक को ऑटो-रिक्शा चलाना आना चाहिए। अगर इसके साथ-साथ आवेदक के पास ऑटो-रिक्शा ठीक करने का छोटा-मोटा अनुभव है, तो समझो नौकरी लगभग पक्की। केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में इस पद का नाम 'सवार हरकारा' यानी डिस्पेच राइडर रखा गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट सचिवालय में बहुत सी फाइलें ऐसी होती हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं भेजा जा सकता। ऐसे में सवार हरकारा की सेवा ली जाती है। यह हरकारा बाइक या ऑटो-रिक्शा द्वारा फाइलों को उनके गंतव्य तक पहुंचा देता है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल सचिवालय सवार हरकारा समूह 'ग' पद भर्ती नियम 2020 में आवेदकों की योग्यताओं का निर्धारण किया गया है। इस पद पर चयनित होने वाले आवेदक को वेतन मैट्रिक्स में स्तर-दो '19900-63200 रुपये' के अंतर्गत रखा गया है। सवार हरकारा पद के लिए आवेदन करने की आयु 18 से 25 साल तय की गई है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए अनुदेशों या आदेशों के अनुसार सरकारी सेवकों के लिए आयु सीमा में 40 साल तक ढील दी जा सकती है।
विज्ञापन
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। उसके पास मोटरसाइकिल और ऑटो-रिक्शा चलाने का लाइसेंस हो। ड्राइविंग के क्षेत्र में उसके पास दो वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
इस पद के लिए जो योग्ताएं तय की गई हैं, उनमें एक खास बात यह भी है कि आवेदक के पास बाइक या ऑटो-रिक्शा को ठीक करने की जानकारी होनी चाहिए, भले ही उसे इस कार्य में अनुभव न हो।