प्रयागराज कुंभ 2019 :पीएम ने दी शुभकामनाएं, स्मृति ईरानी ने किया संगम तट पर स्नान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुम्भ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे। मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।
प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुम्भ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2019
मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे।
मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें। pic.twitter.com/qAxJtNrUPn
इसी कड़ी में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संगम तट पर स्नान किया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट से दी है। केंद्रीय मंत्री ने हर हर गंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा की है।
#kumbh2019 #trivenisangam हर हर गंगे 🙏 pic.twitter.com/MqQXDL5SN3
— Smriti Z Irani (@smritiirani) January 15, 2019
बता दें कि कुंभ में इस बार 6 शाही स्नान होने वाले हैं। दूसरा शाही स्नान पौष पूर्णिमा 21 जनवरी, तीसरा 4 फरवरी मौनी अमवस्या को, चौथा शाही स्नान 10 फरवरी बसंत पंचमी को, पांचवां शाही स्नान 19 फरवरी माघी पूर्णिमा और छठा और अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि के दिन 4 मार्च को होगा।