{"_id":"675ebaedfefacb5faa024113","slug":"cabinet-expansion-in-maharashtra-chandrashekhar-bawankule-took-oath-these-bjp-mlas-became-ministers-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार, बावनकुले ने ली शपथ; भाजपा के ये विधायक बने मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार, बावनकुले ने ली शपथ; भाजपा के ये विधायक बने मंत्री
Sun, 15 Dec 2024 04:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Dec 2024 04:48 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। तीन महिला विधायकों सहित 19 भाजपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
पंकजा मुंडे, आशीष शेलार, चंद्रशेखर बावनकुले।
- फोटो : एक्स/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में रविवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन महिला विधायकों को भी जगह दी गई है। सबसे पहले राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद मंच पर विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के विस्तार में किन भाजपा विधायकों को जगह मिली है, आइए जानते हैं-
चंद्रशेखर बावनकुले: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली।
राधाकृष्ण विखे पाटिल: भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह अहमदनगर जिले की शिरडी सीट से विधायक हैं। पाटिल पिछली एकनाथ शिंदे सरकार में भी मंत्री रहे। वह सात बार विधायक रह चुके हैं।
चंद्रकांत पाटिल: भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। पाटिल पहले राज्य राज्यसभा और विधानसभा में भी प्रतिनिधित्व दे चुके हैं। उनके पास राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है। पाटिल महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख भी रह चुके हैं। उनकी रणनीति ने भाजपा को कई चुनावों में सफलता दिलाई है। पार्टी में पाटिल की काफी प्रभावशाली भूमिका रही है।
विज्ञापन
गिरीश महाजन: भाजपा के गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली है। महाजन ने कड़ी मेहनत और संगठनात्मक क्षमता के जरिए अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। वह भाजपा के एक प्रमुख नेता के रूप में उभर हैं। वह पहले भी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह जामनेर सीट से विधायक हैं।
गणेश नाइक: भाजपा विधायक गणेश नाइक ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। नाइक ऐरोली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पिछली सरकार में श्रम, उत्पाद शुल्क और पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं।
मंगल प्रभात लोढ़ा: भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। वह पिछली महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन मंत्री और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री रहे हैं। वह एक अरबपति कारोबारी भी हैं। वह मुंबई भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, जून 2024 में वह देश के 14वं सबसे अमीर व्यक्ति थे, जिनकी कुल संपत्ति करीब 13.5 अरब डॉलर थी।
जयकुमार रावल: भाजपा नेता जयकुमार रावल ने मंत्री पद की शपथ ली है। रावल पिछली फडणवीस सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं।
पंकजा मुंडे: भाजपा विधायक पंकजा मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
अतुल सावे: भाजपा के अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली है।
अशोक उइके: भाजपा नेता अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ ली है। उइके पिछली फडणवीस सरकार में आदिवासी विकास मंत्री रह चुके हैं। वह रालेगांव सीट से विधायक हैं।
आशीष शेलार: भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मंत्री पद की शपथ ली है। आशीष शेलार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष हैं, वे वांद्रे पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं।
शिवेंद्र राजे भोसले: भाजपा विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। भोसले 2004 से 2019 तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में रहे और सतारा सीट से विधायक रहे। इसके बाद वह 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए। अभी वह सतारा सीट से विधायक हैं।
जयकुमार गोरे: भाजपा नेता जयकुमार गोरे ने मंत्री पद की शपथ ली है। गोरे सतारा जिले की मान सीट से विधायक हैं। वह 2014 से 2019 तक कांग्रेस में रहे। उससे पहले वह निर्दलीय रहे।
संजय सावकारे: भाजपा के संजय सावकारे ने मंत्री पद की शपथ ली है। सावकारे भुसावल सीट से विधायक हैं। वह भाजपा में शामिल होने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में थे।
नितेश राणे: भाजपा विधायक नितेश राणे ने मंत्री पद की शपथ ली है।
आकाश फुंडकर: भाजपा के विधायक आकाश फुंडकर ने मंत्री पद की शपथ ली है।
माधुरी मिसाल: भाजपा विधायक माधुरी मिसाल ने मंत्री पद की शपथ ली है।
पंकज भोईर: भाजपा के पंकज भोईर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। भोईर वर्धा से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 7,470 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
मेघना बोर्डीकर: भाजपा नेता मेघना बोर्डीकर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह जिंतूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 4,516 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।