{"_id":"5c80e339bdec222dcd5a75c1","slug":"cabinet-approves-acquisition-of-lanco-teesta-hydroelectric-project-to-nhpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल ने एनएचपीसी को दी लैंको की तीस्ता पनबिजली परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्रिमंडल ने एनएचपीसी को दी लैंको की तीस्ता पनबिजली परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी
Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
Trainee Trainee
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
तीस्ता हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी को कर्ज में फंसी कंपनी लैंको की सिक्किम स्थित 500 मेगावाट की तीस्ता जल विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुये जेटली ने कहा कि बिजली परियोजना के बचे कार्यों को पूरा करने के लिये एनएचपीसी को 574.04 करोड़ रुपये खर्च करने की भी मंजूरी दी गयी। इस परियोजना से 240 करोड़ यूनिट बिजली तैयार होगी।
विज्ञापन