{"_id":"5c2d374cbdec2256df2769fd","slug":"cabinet-approval-for-amendment-bill-in-arunachal-st-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के एसटी सूची में संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल के एसटी सूची में संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी
Thu, 03 Jan 2019 03:42 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 03 Jan 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh Assembly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति की सूची में संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। विधेयक में राज्य की एसटी सूची से अबोर अनुसूचित जनजाति को हटाने का प्रस्ताव रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अबोर, अदि अनुसूचित जनजातियों की तरह ही हैं। वहीं खम्पति नाम की कोई भी अनुसूचित जनजाति न होने के कारण विधेयक में संशोधित कर उन्हें ताई खम्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विधेयक में मांग की गई है कि सूची में मिश्मी-कमान (मीजू मिश्मी), इडु (मिश्मी) और तरावन (डिगरु मिश्मी) अनुसूचित जनजातियों को शामिल किया जाए। इसके साथ ही मोम्बा की जगह पर मोन्पा, मेम्बा, सतरंग, सजोलंग अनुसूचित जनजाति को शामिल करने का भी प्रस्ताव है। नोक्टे, टंगसा, टुटसा और वांगचो अनुसूचित जनजातियों की जगह राज्य की एसटी सूची में ‘कोई नागा अनुसूचित जनजाति’ का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन