फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cab protest FIR filed against Manish Sisodia and Amanatullah Khan in Jamia violence case

जामिया हिंसा मामले में मनीष सिसोदिया और अमानतुल्लाह खान पर एफआईआर दर्ज

Tue, 17 Dec 2019 12:07 AM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cab protest FIR filed against Manish Sisodia and Amanatullah Khan in Jamia violence case
मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)

बीजेपी ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसक वारदातों के लिए आम आदमी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के इशारे पर जामिया यूनिवर्सिटी में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पार्टी ने इस घटना को रचने के आरोप में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान पर एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को कुछ वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें कथित रुप से आप नेता भीड़ को उकसा रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन




दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस घटना के बाद कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसके बाद यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक नेता भीड़ को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए आम आदमी पार्टी के नेता लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं से भरी बस में आग लगाने की कोशिश हुई है। इससे साफ होता है कि जामिया नगर की हिंसा को बेहद भयावह साजिश के साथ अंजाम दिया गया था। ईश्वर कृपा से लोग इस आग में आने से बच गए अन्यथा यह वारदात बेहद संगीन हो सकती थी। उन्होंने कहा कि जनता इस वारदात के पीछे की साजिश को समझ रही है और वह इसके जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाएगी।

उन्होंने कांग्रेस के ऊपर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए दिल्ली की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अपने देश के पुलिस के ऊपर आरोप लगा रही है, जबकि वह अवैध बांग्लादेशियों के हितों के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही है।


यह बिल देश के किसी भी नागरिक के अधिकारों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह बाहरी देशों से आने वाले लोगों के लिए है। इसलिए देश के किसी भी इंसान को इस कानून से डरने की जरुरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed