फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAB is an attack on the Indian constitution: Rahul gandhi

नागरिकता बिल पर मचा घमासान, राहुल और प्रियंका ने बोला मोदी सरकार पर हमला

Tue, 10 Dec 2019 12:51 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 10 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
CAB is an attack on the Indian constitution: Rahul gandhi
राहुल गांधी - फोटो : ANI (file photo)
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसे लेकर अब राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा- नागरिकता संशोधन बिल भारतीय संविधान पर हमला है। अगर कोई इसका समर्थन कर रहा है तो वह हमारे देश की बुनियाद को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान को नष्ट करने के सरकार के एजेंडे से लड़ेंगे: प्रियंका

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसे लेकर मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद सरकार पर कट्टरता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के संविधान को नष्ट करने के व्यवस्थित एजेंडे के खिलाफ लड़ेगी।


प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ भारत कट्टरता और संकुचित विचारों वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई। हमारे पूर्वजों ने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण दिए। उस स्वतत्रंता में समता का अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार निहित है।

उन्होंने कहा, हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत व एकजुट भारत के हमारे सपने से हम सभी से जुड़े हुए हैं। हम सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को व्यवस्थित ढंग से खत्म कर रहा है और उस बुनियाद को खोखला कर रहा है जिस पर हमारे देश की नींव पड़ी। 




बता दें कि लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed