ममता का पीएम पर निशाना, आप हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का विरोध थमता नहीं लग रहा है। आज सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर सड़क पर उतरी और उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 20 दिनों से प्रदर्शनकारी धरने पर हैं।
लाइव अपडेट
CAA के विरोध प्रदर्शनों पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि एसआईटी जांच कर रही है कि CAA के खिलाफ सभी विरोध प्रदर्शनों में कोई लिंक है या नहीं। एसआईटी तिहाड़ जेल में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वे यह भी पता लगाएंगे कि विशेष रूप से सीलमपुर और दरियागंज मामले में इतनी भीड़ कैसे इकट्ठा हुई।
Delhi Police: Special Investigating Team is probing if there's common link in all the protests against #CAA. SIT will be speaking to the already arrested accused at Tihar Jail. They will also be finding what was source of such huge gathering especially in Seelampur&Daryaganj case pic.twitter.com/SMn3wkOouG
— ANI (@ANI) January 3, 2020
असम के मंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में हिंसा भड़काने में PFI की भूमिका पर हम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एक लैपटॉप जब्त किया गया है, जो सेंट्रल फॉरेंसिक लैब के पास है। साक्ष्य सामने आएंगे तो हम PFI पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र को पत्र लिखेंगे।
Assam Minister Himanta Biswa Sarma to ANI: We're waiting for electronic evidence on PFI's role in stoking violence in Assam. A laptop has been seized which is with Central Forensic Lab. Once, electronic evidence emerges we'll take call on writing to Centre to ban PFI in the state pic.twitter.com/HDzvqC9sLF
— ANI (@ANI) January 3, 2020
Karnataka: Protest against Citizenship Amendment Act (CAA) & National Register of Citizens (NRC), at Eidgah-e-Jadeed in Bengaluru. pic.twitter.com/D8lzmymujE
— ANI (@ANI) January 3, 2020
जमात-ए-इस्लामी के साथ शिवसेना करेगी प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ मैदान में उतरी जमात-ए-इस्लामी को शिवसेना का साथ मिला है। आज मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स मिलकर कर रहे हैं।विपक्ष भड़का रहा सांप्रदायिक भावनाएं: राम माधव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, 'विपक्षी दल छोटे राजनीतिक लाभ के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम के रूप में हमारी सरकार द्वारा किए गए मानवीय कार्य के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे सांप्रदायिक भावनाओं और मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।'ममता का पीएम पर निशाना, आप हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत
मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत: ममता बनर्जी
सिलीगुड़ा में ममता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं राष्ट्रीय नागरिक पंजी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरे साथ जुड़े। सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि वह आगे आएं और हमारे लोकतंत्र को बचाएं। वह भारत के प्रधानमंत्री हैं लेकिन हमेशा पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं। क्यों? हम भारतीय हैं और हम अपने राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में निश्चित तौर पर चर्चा करेंगे।'ममता ने रैली में कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी लोगों को अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि भारत एक बड़ा देश है जिसकी संस्कृति एवं विरासत समृद्ध है। आप हर मामले में पाकिस्तान का जिक्र क्यों करते हैं? उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत।
ममता ने पूछा, हर मामले में आप पाकिस्तान का हवाला क्यों देते हैं। आपको (मोदी को) हिंदुस्तान के बारे में बोलना चाहिए। हम पाकिस्तान की तरह नहीं बनना चाहते। हमें हिंदुस्तान से प्यार है।
उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के क्रियान्वयन को लेकर जानबूझकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता एक दूसरे के विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा, दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री एवं अन्य मंत्री दावा कर रहे हैं कि यह प्रक्रिया पूरे देश में लागू की जाएगी।