कर्नाटक पर ममता: मंगलूरू हिंसा पीड़ितों को तृणमूल सरकार ने दिया पांच लाख का मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवार से मिलने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक प्रतिनिधिमंडल कर्नाटक के मंगलूरू पहुंचा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसा में मारे गए पीड़ितों के परिवार को पांच लाख रुपये के मुआवजा का चेक दिया। 19 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध में मंगलूरू में हिंसा भड़की थी।
Karnataka: Trinamool Congress delegation reaches Mangaluru. They will hand over Rs 5 lakh compensation each to the kin of the two people who died during protests against #CitizenshipAmendmentAct on December 19
— ANI (@ANI) December 28, 2019विज्ञापन
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने पहले मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों को परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में येदियुरप्पा सरकार अपने फैसले से मुकर गई। जिसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि भाजपा अपने वादे पूरी नहीं करती है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे के रूप में देगी।
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को अपनी घोषणा को रद्द करते हुए मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलूरू में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के फैसले को वापस लिया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि यदि जांच में 19 दिसंबर को प्रदर्शनों में हुई हिंसा में दोनों लोगों की संलिप्तता साबित होती है तो उनके परिवारों को एक भी रुपया नहीं दिया जाएगा।