फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA is law of land No one can stop implementation of Citizenship Amendment Act says Amit Shah

CAA: 'सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता', शाह ने ममता पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
सार

कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में पश्चिम बंगाल भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी शाखा के सदस्यों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में शाह ने कहा कि सीएए लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन
CAA is law of land No one can stop implementation of Citizenship Amendment Act says Amit Shah
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) अब देश का कानून बन चुका है। इसे लागू होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में पश्चिम बंगाल भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी शाखा के सदस्यों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में शाह ने कहा कि सीएए लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि हमें पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना है। भाजपा सरकार घुसपैठ रोकेगी, गाय की तस्करी खत्म करेगी और सीएए के माध्यम से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए लोगों को नागरिकता प्रदान करेगी।
विज्ञापन


बंगाल भाजपा मीडिया सेल ने बंद कमरे में आयोजित कार्यक्रम में शाह के भाषण का वीडियो क्लिप जारी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि टीएमसी अध्यक्ष कभी-कभी लोगों को और शरणार्थियों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं कि देश में सीएए लागू होगा या नहीं। मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सीएए लागू होने से कोई नहीं रोक सकता। यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में संसद द्वारा पारित सीएए का ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी विरोध कर रही है। भाजपा ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सीएए को लागू करने का वादा करते हुए इसे प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया था। सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न के कारण विस्थापित हुए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देना है, जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में आ गए थे।

भाजपा पश्चिम बंगाल में 35 से ज्यादा सीटों पर हासिल करेगी जीत...
अमित शाह ने कहा है कि भाजपा आगामी लोकसाभ चुनाव में पश्चिम बंगाल में 35 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, बंगाल से इकट्ठा की गई कट मनी का इस्तेमाल विदेशों में आलीशान मकान खरीदने में किया जाता है लेकिन यहां वही लोग हवाई चप्पल पहनकर घूमते हैं। उन्होंने कहा, बंगाल की जनता अब धोखा नहीं खाएगी, जनता हिसाब मांगेगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती से मोदी जी को 35 सीटें दीजिए, मैं गारंटी देता हूं कि मोदी सोनार बांग्ला बनाएंगे। 


जिनके घर से नोटों की गड्डी मिली, दीदी उनको सिपाही बताती हैं...
शाह ने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा, बंगाल हर मामले में देश का नेतृत्व करता था और वही बंगाल आज कट मनी, सिंडिकेट, घुसपैठ, वंशवाद, भ्रष्टाचार और बम धमाकों के लिए जाना जाता है। मंत्रियों के पास से 50 करोड़ रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद होतो हैं, लेकिन दीदी उन्हें पार्टी का सिपाही कहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed