फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA CAB Protest Peace in West Bengal, Mamta Banerjee attend protest Rally in Kolkata

नागरिकता कानून: पश्चिम बंगाल में शांति, कोलकाता में आज भी सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी

Fri, 20 Dec 2019 11:12 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 20 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
CAA CAB Protest Peace in West Bengal, Mamta Banerjee attend protest Rally in Kolkata
ममता बनर्जी का एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में स्थिति शांतिपूर्ण है और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को हिंसा की कोई ताजा घटना होने की सूचना नहीं है। शुक्रवार दोपहर में धार्मिक जमावड़े को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शहर के कई पुलिस संभाग में स्थानीय सामुदायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में 13 से 17 दिसंबर के बीच हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अल्पसंख्यक बहुल पार्क सर्कस क्षेत्र में एनआरसी और सीएए के विरोध में सभा करेंगी।
विज्ञापन


राज्य में पूर्वी रेलवे क्षेत्र में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। हालांकि कोलकाता से उत्तरी बंगाल और असम जाने वाली ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में बरूईपुर और कैनिंग के अलावा हावड़ा में इंटरनेट सेवा बहाल करने को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर जिला और बशीरहाट, बारासात में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बहाल करने के बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अफवाह फैलाने के मामले में 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed