फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA CAB Protest Internet service restored in Assam,CM Sonowal says no one can steal our rights

असम में इंटरनेट सेवा बहाल, सीएम सोनोवाल बोले- हमारा अधिकार कोई नहीं चुरा सकता

Fri, 20 Dec 2019 11:04 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 20 Dec 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
CAA CAB Protest Internet service restored in Assam,CM Sonowal says no one can steal our rights
सर्बानंद सोनोवाल

असम में शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर 10 दिन पहले यहां इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी।

विज्ञापन


निजी टेलिकॉम संचालक एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे प्रतिबंध हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि चूंकि हमें इंटरनेट बंद करने का कोई नया आदेश नहीं मिला था इसलिए हमने सुबह नौ बजे से प्रतिबंध हटा दिया।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने कहा था कि मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार से बहाल कर दी जाएगी हालांकि गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ही इंटरनेट सेवा बहाल करने के आदेश दे दिए थे। असम में ब्रॉडबैंड सेवा पहले ही बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम की धरती के बेटों के अधिकारों को नहीं चुरा सकता: मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी असम की धरती के बेटों के अधिकारों को नहीं चुरा सकता है, हमारी भाषा या हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से असम का सम्मान प्रभावित नहीं होगा। हम लोगों का साथ देते रहेंगे और राज्य में शांति के साथ आगे बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि केवल वे लोग ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन देने के योग्य होंगे, जो धार्मिक अत्याचार के कारण दशकों पहले बांग्लादेश से असम आए थे।


उन्होंने कहा कि मैंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि समस्या का हल केवल बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed