फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   caa cab protest: Devendra Fadnavis targets uddhav thackeray on jallianwala bagh remark

फडणवीस का उद्धव पर पलटवार, कहा-जलियांवाला से तुलना कर सीएम ने किया शहीदों का अपमान

Tue, 17 Dec 2019 05:39 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Tue, 17 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
caa cab protest: Devendra Fadnavis targets uddhav thackeray on jallianwala bagh remark
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून पर सियासी बयानबाजी लगातार तीखी होती जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जामिया में हुई घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव पर तीखा निशाना साधा। 

विज्ञापन


फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, 'जामिया यूनिवर्सिटी में हुई घटना की जलियांवाला बाग हत्याकांड से तुलना कर सीएम उद्धव जी ठाकरे ने देश के लिए जान गंवाने वाले शहीदों का अपमान किया है।' 
विज्ञापन

 

उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पूरा देश व महाराष्ट्र जानना चाहता है कि क्या उद्धव जी इन नारों से सहमत हैं। 

एक अन्य ट्वीट में फडणवीस ने कहा, 'इस तरह के विरोध का समर्थन कर शिव सेना ने यह साबित कर दिया है कि निजी स्वार्थ के लिए वह कितना नीचे गिर चुकी है।'

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था, 'जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जो हुआ वह जलियांवाला बाग की तरह है। छात्रों में युवा बम जैसी ताकत है। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह छात्रों के साथ जो कर रही है वैसा न करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed