फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA and NRC protest updates, Sitaram Yechury, Ramchandra Guha, Umar Khalid, Sandeep dikshit detain

हिरासत में योगेंद्र, येचुरी, गुहा समेत कई हस्तियां, प्रियंका बोलीं- सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं

Thu, 19 Dec 2019 12:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
CAA and NRC protest updates, Sitaram Yechury, Ramchandra Guha, Umar Khalid, Sandeep dikshit detain
हिरासत में सीताराम येचुरी, रामचंद्र गुहा, योगेंद्र यादव, संदीप दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन में कर रहे योगेंद्र यादव को लाल किले से हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



योगेंद्र यादव ने बताया है कि पुलिस ने एक हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व नेता उमर खालिद को भी दिल्ली पुलिस ने लाल किला से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी मंडी हाउस के पास नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मंडी हाउस से हिरासत में लिया है। दूसरी ओर बंगलूरू में प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी बंगलूरू पुलिस ने हिरासत में लिया है। 



इस कानून का विरोध करते हुए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, उनकी पत्नी मोना समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 लागू की गई है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है, जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed