फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA and NRC protest in Karnatka Mangalore, Siddaramaiah Police notice, Bs Yeddyurappa

मंगलूरू जा रहे सिद्धारमैया को पुलिस का नोटिस, पूछा- राज्य में लोकतंत्र है या नहीं

Sat, 21 Dec 2019 01:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 21 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
CAA and NRC protest in Karnatka Mangalore, Siddaramaiah Police notice, Bs Yeddyurappa
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुए। दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल और कर्नाटक में कई संगठनों ने आज भी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश में हुए बवाल में 13 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मंगलूरू की अपनी यात्रा को लेकर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा है कि वह मंगलूरू जाकर वहां के हालात देखना चाहते हैं। जिसके जवाब में मंगलूरू पुलिस आयुक्त ने मंगलूरू की अपनी यात्रा के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि शहर में उनके प्रवेश से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन



पुलिस द्वारा अपने खिलाफ नोटिस जारी होने पर पूर्व सीएम का बयान भी आया है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि मैं ट्रेन, कार या बस से मंगलूरू नहीं जा सकता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि राज्य में या केंद्र में लोकतंत्र है या नहीं। अगर स्थिति उनके लिए अनुकूल है, तो मेरे लिए क्यों नहीं। 

पूर्व सीएम ने कहा कि हम लोगों को भड़काने वाले नहीं हैं। हमें उनसे (पुलिस) कानून और व्यवस्था के बारे में सबक सीखने की ज़रूरत नहीं है।

येदियुरप्पा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलूरू रवाना
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों से प्रभावित मंगलूरू पुहंचे और वहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारियों से बैठक के बाद सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलूरू में, आज दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी लेकिन रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि साथ ही कल मंगलूरू में दिन के समय कर्फ्यू में ढील दी जाएगी और 23 दिसंबर से धारा 144 लागू रहेगी।

इससे पहले येदियुरप्पा ने मंगलूरू के लिए रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं गोविंद कजरोल (उपमुख्यमंत्री) और बसवराज बोम्मई (राज्य के गृह मंत्री) के साथ मंगलूरू जा रहा हूं। मैं कारणों (हिंसा के) को जानने के लिए वहां अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को मंगलूरू में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना में जांच के आदेश दिए जाएंगे या नहीं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं वहां जाऊंगा और बैठक करूंगा, स्थिति को जानने के बाद ही मैं कोई फैसला करूंगा।

मंगलूरू में लगा हुआ है कर्फ्यू
शहर में कर्फ्यू लागू है और हिंसा की छिटपुट घटनाओं के अलावा शुक्रवार को स्थिति वहां लगभग शांतिपूर्ण बनी रही। पुलिस ने बताया कि शहर में शनिवार को कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू हटा दिया गया ताकि लोग बाजार से जरूरत का सामान खरीद सकें।


कर्नाटक सरकार ने मंगलूरू शहर और दक्षिण कन्नड़ जिले की सीमा में आने वाले इलाकों में गुरुवार रात को सभी सेवा प्रादाताओं की मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अगले 48 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। येदियुरप्पा ने कहा कि वह बाद में पेजावरा मठ के विश्वेश तीर्थ स्वामीजी से मिलने उदुपी भी जाएंगे, जिनका वहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed