{"_id":"67abaacaa1ed70682a0bdba5","slug":"c-60-commando-unit-inspector-dies-naxalite-encounter-in-gadchiroli-maharashtra-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ में इंस्पेक्टर का बलिदान, CM ने परिवार को दी 2 करोड़ वित्तीय सहायता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ में इंस्पेक्टर का बलिदान, CM ने परिवार को दी 2 करोड़ वित्तीय सहायता
Wed, 12 Feb 2025 01:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:23 AM IST
सार
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि मृतक इंस्पेक्टर की पहचान 39 वर्षीय महेश कवडू नागुलवार के रूप में हुई है, जो गढ़चिरौली के निवासी थे और स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि नागुलवार का अंतिम संस्कार बुधवार को गढ़चिरौली में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महेश कवडू नागुलवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : X@@Dev_Fadnavis and ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए सी-60 कमांडो यूनिट के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि सी-60 महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष कमांडो इकाई है जो नक्सलियों से लड़ती है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक इंस्पेक्टर की पहचान 39 वर्षीय महेश कवडू नागुलवार के रूप में हुई है, जो गढ़चिरौली के निवासी थे और स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि नागुलवार का अंतिम संस्कार बुधवार को गढ़चिरौली में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
नागुलवार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया
गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे सीएम फडणवीस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सी-60 कमांडो यूनिट के जवानों ने भामरागढ़ तालुका के फुलनार वन क्षेत्र में माओवादी शिविर को सफलतापूर्वक नष्ट किया। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान नागुलवार को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली के जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा: सीएम
मुख्यमंत्री ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद नागुलवार अपनी चोटों के कारण बच नहीं सके और बलिदान हो गए। उन्होंने कहा, 'नक्सल मुक्त भारत के अभियान में इंस्पेक्टर नागुलवार का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।' सीएम ने नागुलवार के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और उनके लिए दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
सीएम फडणवीस ने कहा, 'राष्ट्र एक साहसी अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान राष्ट्र की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा, क्योंकि यह उग्रवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।'
सोमवार सुबह शुरू हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़
इससे पहले, गढ़चिरौली पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें बताया कि मुठभेड़ सोमवार को शुरू हुई थी। सीआरपीएफ की कई इकाइयों को खुफिया सूचना मिली थी कि दिरांगी और फुलनार गांवों के बीच नक्सलियों ने शिविर स्थापित किया है, जिसके बाद सीआरपीएफ की 18 सी-60 इकाइयों और दो क्यूएटी इकाइयों द्वारा अभियान चलाया गया।
पूरे दिन जारी रही गोलीबारी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद नक्सलियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई, जो पूरे दिन जारी रही। संयुक्त टीम ने नक्सली शिविर को नष्ट कर कई सामान जब्त किए।'