फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls for 3 Lok Sabha, 12 assembly seats on April 9, 12

लोकसभा की तीन और विधानसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Fri, 10 Mar 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 10 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bypolls for 3 Lok Sabha, 12 assembly seats on April 9, 12

चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की तीन और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 12 सीटों के लिए चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा सीटों पर क्रमश: 9 और 12 अप्रैल को उपचुनाव होंगे।

विज्ञापन


तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन से खाली हुई राज्य की राधाकृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव कराया जाएगा। केरल में आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन से खाली हुई मलापुरम लोकसभा सीट पर भी 12 अप्रैल को उपचुनाव होंगे।
विज्ञापन


विधानसभा की जिन 12 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट भी है। आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह के पिछले महीने हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़े होने के फैसले के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर 9 अप्रैल को उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग लोकसभा सीट पिछले साल जून में तब खाली हुई थी जब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। श्रीनगर लोकसभा सीट पीडीपी के पूर्व नेता तारिक हामिद कारा के इस्तीफे से खाली हुई थी। उन्होंने कश्मीरी प्रदर्शनकारियों पर कथित ‘ज्यादती’ के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।


अन्य विधानसभा सीटें जहां चुनाव होने हैं उनमें असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरांज (अनुसूचित जाति), मध्य प्रदेश की अतर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की नंजानगुड और गुंडलूपेट, झारखंड की लिट्टीपाड़ा और सिक्कम की अपर बुटरुक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed