फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By polls: BJP wins uttar pradesh and Arunachal Pradesh's seats

उपचुनाव: भाजपा ने तीन सीटों पर लहराया परचम, PM मोदी बोले- हूं बेहद खुश

Mon, 25 Dec 2017 07:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 07:34 AM IST
विज्ञापन
By polls: BJP wins uttar pradesh and Arunachal Pradesh's seats
- फोटो : PTI

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार को सामने आ गए। अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट (लीकाबली और पाक्के-केसांग) और उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर भाजपा को जीत मिली है।

विज्ञापन


इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल ने समाजवादी पार्टी की सीमा सचान को 14 हजार वोटों से मात दी है। जबकि अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।
विज्ञापन


लीकाबली सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कार्दो निगोइर ने 2,908 वोटों से जीत हासिल की है। पाक्के-केसांग सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बीआर व्हागे ने 475 वोटों से चुनाव जीता है। इस जीत के साथ ही चुनावी दंगल में भाजपा की जीत का सिलसिला एक बार फिर जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल की सबंग सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के वोट शेयर में हुई बढ़ोत्तरी से बेहद खुश हूं। मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि उनकी सेवा में हम किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेंगे।'

बात करें तमिलनाडु की तो पिछले साल जयललिता के निधन के बाद खाली हुई चेन्नई की आरके नगर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 40 हजार से ज्यादा वोटों से यह जीत हासिल की है। वहीं पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है। 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विजयी

By polls: BJP wins uttar pradesh and Arunachal Pradesh's seats

टीएमसी ने मेदिनीपुर जिले की सबंग विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार गीता रानी भुइयां ने यहां माकपा उम्मीदवार रीता मंडल को 64 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित कर दिया। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही।

बता दें कि सबंग कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मानस भुइयां ने यहां से जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद तृणमूल ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।

कांग्रेस को झटका

By polls: BJP wins uttar pradesh and Arunachal Pradesh's seats
इस उपचुनाव में भी कांग्रेस को झटका लगा है। उसने अपने कब्जे वाली तीन सीटें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के हाथों गंवा दी हैं। इससे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

उत्तर प्रदेश की सिकंदरा, तमिलनाडु की आरके नगर, पश्चिम बंगाल की सबंग और अरुणाचल की पक्के केसांग और लीकाबली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 21 दिसंबर को वोट डाले गए थे। सबंग, पक्के केसांग और लीकाबली सीट पर कांग्रेस का कब्जा था लेकिन रविवार को हुई मतगणना में ये तीनों सीटें वह हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed