फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By poll Election result 2020 Rahul Gandhi on two day personal trip to Jaisalmer

बिहार चुनाव और उपचुनाव के नतीजों के बीच राहुल गांधी आज जाएंगे जैसलमेर

Wed, 11 Nov 2020 06:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Nov 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
By poll Election result 2020 Rahul Gandhi on two day personal trip to Jaisalmer
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने बुधवार को जैसलमेर पहुंचने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैसलमेर में राहुल गांधी के दो दिन रुकने का कार्यक्रम है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। कहा जा रहा है कि 10 लोगों के वीआईपी मूवमेंट की तैयारी रखने के लिए प्रशासन को कहा गया है। राहुल गांधी एक दिन सूर्यगढ़ फोर्ट मे रुकेंगे और दूसरे दिन रेगिस्तान में टेंट में रुकने का कार्यक्रम है। यह पूरा कार्यक्रम सोमवार को ही बना है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय निजी यात्रा पर बुधवार तड़के निजी विमान से विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर आ रहे हैं। उनकी यात्रा को अत्यंत गोपनीय रखा जा रहा है। उनका एक रात टेंट में रेतीले धोरों पर बिताने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


उनकी यात्रा की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं, उनकी सीआरपीएफ का सिक्योरिटी दस्ता जैसलमेर पहुंच चुका है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं को उन्होंने स्वागत आदि करने के लिए मना कर दिया गया है। होटल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय अधिकारिक सूत्रों ने इस यात्रा की पुष्टि करते हुए बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार तड़के नई दिल्ली से निजी वायुयान से उड़ान भरकर सुबह करीब 6.30 बजे जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सम रोड पर स्थित पांच सितारा होटल सूर्यगढ़ फोर्ट में जाएंगे। उनके शुक्रवार को वापस नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

 

बता दें कि सूर्यगढ़ वही होटल है जहां पर राजस्थान की पूरी सरकार, विधायक करीब 15 दिन तक कांग्रेस के कई केंद्रीय नेता बाड़ाबंदी में रुके हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed