फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By not giving answers govt has made it clear it used Pegasus to weaken democracy Congress

Pegasus Row: कांग्रेस का आरोप- जवाब न देकर सरकार ने साफ किए इरादे, उन्होंने पेगासस के इस्तेमाल किया

Thu, 25 Aug 2022 07:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 07:00 PM IST
सार

गौरव वल्लभ ने कहा, चुप रहकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसने राहुल गांधी, अन्य विपक्षी नेताओं, वैज्ञानिकों, चुनाव आयुक्त, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पत्रकारों के खिलाफ पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
By not giving answers govt has made it clear it used Pegasus to weaken democracy Congress
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी कार्रवाई से यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने लोकतंत्र को कमजोर करने क लिए इस्राइल के स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया।  
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, "हर कोई जानता है कि इस हथियार का इस्तेमाल किया गया था और इसने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया। यह ङथियार कानून और संविधान के खिलाफ है। वे (सरकार) जवाब कैसे दे सकते हैं। कभी-कभी जवाब न देना भी एक जवाब होता है। सरकार ने इससे (जवाब न देकर) स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया।"
विज्ञापन


'विपक्षी नेताओं के खिलाफ स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया'
एआईसीसी के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वल्लभ ने कहा, "चुप रहकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसने राहुल गांधी, अन्य विपक्षी नेताओं, वैज्ञानिकों, चुनाव आयुक्त, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पत्रकारों के खिलाफ पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेगासस का इस्तेमाल किस कानून के तहत किया : वल्लभ
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसका जवाब न देने को जवाब के रूप में मानेगा और इस मामले में सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। हम पहले दिन से पूछ रहे हैं कि सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल क्यों और किस कानून के तहत किया।" 

29 में से पांच मोबाइल फोन में पाया गया मैलवेयर
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल पेगासस के अवैध इस्तेमाल की जांच कर रहा है। पैनल ने 29 में से पांच मोबाइल फोन में किसी प्रकार का मैलवेयर पाया है। हालांकि यह स्पष्ट किया जा सका है कि ये मैलवेयर इजराइल के स्पाइवेयर के कारण था। 

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आर.वी. रवींद्रन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर गौर करने के बाद मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण और जस्टिस सूर्यकांत और हेमा कोहली की बेंच ने कहा कि भारत सरकार ने जांच में सहयोग नहीं किया। 


'लोकतंत्र-संविधान में सेंध लगाने का हथियार है पेगासस'
कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने कहा कि एक ऐसा हथियार जिसका आतंकवादियों और दुश्मन राज्य के लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है, उसका इस्तेमाल सरकार द्वारा लोकतंत्र, कार्यपालिका और न्यायपालिका को कमजोर करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, "यह हमारे लोकतंत्र, संविधान में सेंध लगाने का एक हथियार है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed