फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By-elections: 265 candidates for three Lok Sabha and 30 assembly seats, 44 criminal cases and 77 crorepatis

उपचुनाव: तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों के लिए 265 प्रत्याशी, 44 पर आपराधिक केस तो 77 करोड़पति

Wed, 27 Oct 2021 06:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Oct 2021 06:14 PM IST
सार

14 राज्यों में 30 अक्तूबर को उपचुनाव हो रहा है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों का विश्लेषण किया है। 
 

विज्ञापन
By-elections: 265 candidates for three Lok Sabha and 30 assembly seats, 44 criminal cases and 77 crorepatis
एडीआर की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभाओं और लोकसभा के आगामी उपचुनाव के 265 प्रत्याशियों में से 44 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने वाले एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यह दावा किया है। 

विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 14 राज्यों में तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। संस्था ने इनमें से 261 के नामांकन पत्रों के साथ दायर शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। 30 विधानसभा सीटों के लिए 235 उम्मीदवारों के शपथपत्रों के विश्लेषण में पाया गया कि 44 उम्मीदवार (19 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


औसत संपत्ति 2.99 करोड़, 93 प्रत्याशियों पर कर्ज
एडीआर रिपोर्ट में कहा गया है, 36 प्रत्याशियों (15 फीसदी) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमों की जानकारी दी है। एनजीओ के अनुसार  77 यानी 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.99 करोड़ है। 235 में से 93 उम्मीदवारों ने खुद पर कर्ज बताए हैं, इनमें 18 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed