फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By Election results of 11 states 2020: BJP won 40 seats out of 59 in by election by modi lahar

देश में मोदी लहर बरकरार, 11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली 40 सीटें

Wed, 11 Nov 2020 12:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Nov 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
By Election results of 11 states 2020: BJP won 40 seats out of 59 in by election by modi lahar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

 बिहार चुनाव के जरिए देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व की झलक पुन: दिखा दी है। इसने साबित किया है कि देश में अब भी मोदी लहर कायम है। 11 राज्यों में हुए 59 सीटों के उपचुनाव में भी यह देखने को मिली। 59 में से 40 सीटें भाजपा ने जीती हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीतकर शिवराज सरकार की नींव और मजबूत कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और मणिपुर उपचुनाव में भी बेजोड़ प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार मध्यरात्रि को जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने गुजरात में सभी आठ सीटों, उत्तर प्रदेश की सात में से छह सीटें और मणिपुर में चार में से तीन सीटें जीत लीं। वहीं, कर्नाटक में हुए दो सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। हालांकि, झारखंड समेत पांच राज्यों में पार्टी के हाथ निराशा लगी है। झारखंड में भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, शुक्रिया
उपचुनावों के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम भी भाजपा के लिए जश्न का मौका बनकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मणिपुर में उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश में अब भाजपा के 126, कांग्रेस के 96
मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 19 सीटों पर जीत मिली, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं। इस तरह 230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा के अब 126 सदस्य हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 96 विधायक ही हैं। आठ सीटें अब भी रिक्त हैं। 

तेलंगाना में भाजपा विजयी
तेलंगाना में भाजपा के एम रघुनंदन राव ने दुब्बाक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस के उम्मीदवार को 1079 मतों के अंतर से हराया। 

यहां हाथ लगी निराशा

योगेश्वर दत्त हारे
हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 
कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त को 10,566 मतों के अंतर से पराजित किया।

झारखंड में कामयाबी नहीं 
झारखंड में जिन दो सीटों पर उपचुनाव हुआ, उसमें बेरमो और दुमका सीट शामिल थीं। यहां भाजपा को कामयाबी नहीं मिली। बेरमो सीट कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो को 14 हजार से अधिक मतों से हराया। वहीं, दुमका सीट पर झारखंड मुक्त मोर्चा को जीत मिली। यहां से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को भाजपा के लुईस मरांडी के खिलाफ 6 हजार वोटों से जीत मिली। 

ओडिशा में बीजद, छग में कांग्रेस जीती
ओडिशा में पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल बीजद ने मंगलवार को बालासोर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली और तिर्तोल की सीट बचाने में भी कामयाब रहा। छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 38,197 मतों से पराजित किया।

नगालैंड में एनडीपीपी को जीत
नगालैंड विधानसभा उपचुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में दक्षिणी अंगामी-1 सीट पर सत्ताधारी दल एनडीपीपी ने जीत दर्ज दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार टी यंग्सो संगतम ने पुंगरो-किफिरे सीट पर कब्जा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed