{"_id":"5b0b32664f1c1b9d6e8b4eba","slug":"by-election-in-kairana-including-four-parliamentary-and-10-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव लाइवः कैराना समेत चार संसदीय और 10 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपचुनाव लाइवः कैराना समेत चार संसदीय और 10 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 May 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना सहित पूरे देश में चार संसदीय सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश के कैराना के अलावा महाराष्ट्र में भंडारा-गोंडिया और पालघर तथा नगालैंड संसदीय सीट पर मतदान चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कैराना सीट पर संपूर्ण विपक्ष के एकसाथ आ जाने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटों की गिनती 31 मई को होगी।
विज्ञापन
वहीं महाराष्ट्र में सभी बड़े दलों भाजपा, कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी ने लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी संसाधन झोंक दिए हैं, क्योंकि इनके परिणाम पर ही सबका भविष्य तय होगा।
विज्ञापन
वहीं विधानसभा उपचुनाव महाराष्ट्र के पालस कडेगांव, यूपी के नूरपुर, बिहार के जोकीहाट, झारखंड के गोमिया और सिल्ली, केरल के चेंगानूर, मेघालय के आमपट्टी, पंजाब के शाहकोट, उत्तराखंड के थराली और पश्चिम बंगाल के महेशतला में होने जा रहे हैं।
Voting for #Kairana Lok Sabha by-poll underway; Visuals from polling booth number 29 in Shamli pic.twitter.com/xxuioIEUV3
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2018