{"_id":"6277d989633eb10d3c028561","slug":"by-election-bjp-fielded-radhakrishnan-in-thrikkakara-kerala-former-mla-radharani-panda-from-brajrajnagar-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: केरल के थ्रिक्काकरा में भाजपा ने राधाकृष्णन को उतारा, ओडिशा के ब्रजराजनगर से पूर्व विधायक राधारानी पांडा को मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनाव: केरल के थ्रिक्काकरा में भाजपा ने राधाकृष्णन को उतारा, ओडिशा के ब्रजराजनगर से पूर्व विधायक राधारानी पांडा को मौका
Sun, 08 May 2022 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 08:24 PM IST
सार
मतदान 31 मई को होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मई है। 3 जून को मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल की थ्रिक्काकरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष एएन राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को दिल्ली में की। राधाकृष्णन को पार्टी ने यूडीएफ उम्मीदवार और दिवंगत कांग्रेस नेता पीटी थॉमस की पत्नी उमा थॉमस के खिलाफ खड़ा किया है। यह सीट पीटी थॉमस के निधन के कारण खाली हुई है। इस सीट से सत्ताधारी एलडीएफ के उम्मीदवार डॉ जो जोसेफ के भी मैदान में उतरने से यह उपचुनाव दिलचस्प हो गया है। थ्रिक्काकरा सीट पर मतदान 31 मई को होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मई है।
विज्ञापन
ओडिशा के ब्रजराजनगर से इन्हें मिला टिकट
भाजपा ने ओडिशा के झारसूगुड़ा जिले की ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर 31 मई को होने वाले उपचुनाव में पूर्व विधायक राधारानी पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पांडा ने 2014 में बीजद उम्मीदवार अनूप कुमार सई को हराकर यह सीट जीती थी, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में वह बीजद के किशोर मोहंती से हार गई थीं। दरअसल गत दिसंबर में मोहंती के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर 31 को मतदान के बाद 3 जून को मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन