{"_id":"63f8e6a02f00441c270818c3","slug":"businessman-hasan-ali-khan-subject-of-it-ed-cbi-probes-dies-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hasan Ali Khan: IT, ED और CBI की जांच का सामना करने वाले कारोबारी हसन अली खान की मौत, धनशोधन के लगे थे आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hasan Ali Khan: IT, ED और CBI की जांच का सामना करने वाले कारोबारी हसन अली खान की मौत, धनशोधन के लगे थे आरोप
Fri, 24 Feb 2023 10:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:02 PM IST
सार
71 वर्षीय खान के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि उनका निधन गुरुवार रात को हुआ और उनका शव शुक्रवार सुबह पुणे लाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धनशोधन के मामले में 7 मार्च 2011 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Businessman Hasan Ali Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्विस बैंकों में अरबों डॉलर जमा करने के आरोपी और आयकर विभाग, सीबीआई तथा ईडी की जांच का सामना करने वाले पुणे के कारोबारी हसन अली खान का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
71 वर्षीय खान के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि उनका निधन गुरुवार रात को हुआ और उनका शव शुक्रवार सुबह पुणे लाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धनशोधन के मामले में 7 मार्च 2011 को गिरफ्तार किया था। इस कारोबारी ने 2015 में जमानत मिलने से पहले चार साल से अधिक समय जेल में बिताया था।
विज्ञापन
इससे पहले वह खबरों में थब आए थे जब जनवरी 2007 में आयकर विभाग ने मुंबई और पुणे में उनके आवास पर तलाशी ली थी। उनके परिसर से मिले दस्तावेजों में से एक से कथित तौर पर पता चला था कि 15 जनवरी, 2007 तक उनके स्विस बैंक खातों में से एक से आठ अरब डॉलर (लगभग 36 हजार करोड़ रुपये) ट्रांसफर किए जाने वाले थे।
विज्ञापन
ईडी ने जब खान के खिलाफ मामला दर्ज किया तो उसके पास से करीब 26.30 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। धन शोधन रोकथाम अधिनियम की विशेष अदालत ने पिछले साल खान के खिलाफ आरोप तय किए थे लेकिन सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई थी। वकील पाटिल ने कहा कि खान का मामला इस बात का उदाहरण है कि कैसे विशाल शक्तियों वाली केंद्रीय जांच एजेंसियां एक निर्दोष व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकती हैं।
उन्होंने कहा, 'अगर यह धनशोधन का मामला है तो धन कहां है?' उन्होंने कहा कि वह अदालत से मुकदमे को जारी रखने का अनुरोध करेंगे ताकि खान को न्याय मिल सके। खान के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।