{"_id":"63cdd3395215ac4a9d4e7f5f","slug":"business-20-council-formally-inaugurated-in-gandhinagar-today-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: बिजनेस-20 परिषद का उद्घाटन गांधीनगर में आज, तैयार होंगी नीतिगत सिफारिशें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: बिजनेस-20 परिषद का उद्घाटन गांधीनगर में आज, तैयार होंगी नीतिगत सिफारिशें
Mon, 23 Jan 2023 05:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गांधीनगर।
एजेंसी, गांधीनगर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:52 AM IST
सार
बी-20 परिषद का औपचारिक उद्घाटन समारोह सोमवार को होगा, जिसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा जी-20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बिजनेस-20 परिषद मीटिंग
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रविवार से बिजनेस-20 की बैठक शुरू हो गई। जी-20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष के तौर पर भारत में जो कार्यक्रम निर्धारित हैं, बिजनेस-20 उसी का हिस्सा है। बैठक में नीतिगत सिफारिशें तैयार की जाएंगी। गुजरात में जी-20 से जुड़े 15 आयोजन होने हैं और बी-20 की बैठक इस कड़ी में पहला आयोजन है।
विज्ञापन
बी-20 परिषद का औपचारिक उद्घाटन समारोह सोमवार को होगा, जिसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा जी-20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
150 से अधिक नीति निर्माता, बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स, सीईओ और जी-20 देशों के उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारी इस परिषद में हिस्सा लेंगे। इस परिषद में जलवायु परिवर्तन डिजिटल सहयोग, टिकाऊ मूल्य शृंखला, और वित्तीय समावेशन जैसे बहुआयामी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआई) ने एक बयान में कहा कि बी-20 इंडिया की अवधारणा में राइज (जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव सतत और न्यायसंगत व्यवसाय) शामिल है। सरकार ने सीआई को बी-29 के सचिवालय के रूप में नामित किया है। सीआई जी-20 की भारत की अध्यक्षता में बी-20 के आयोजन का भी नेतृत्व व आयोजन करेगा।