फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bus service started for first time in 77 years in Gadchiroli Maharashtra CM Devendra Fadnavis also traveled

Maharashtra: नक्सलियों के गढ़ में 77 साल में पहली बार बस सेवा शुरू, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी किया सफर

Thu, 02 Jan 2025 03:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गढ़चिरौली
अमर उजाला ब्यूरो, गढ़चिरौली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 03:58 AM IST
सार

अहेरी और गार्डेवाड़ा में बस सेवा शुरू होने के ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी बस में सफर किया। बुधवार सुबह गढ़चिरौली जिले में मुख्यमंत्री फड़णवीस सीधे ताड़गुड़ा ब्रिज पहुंचे। उन्होंने गट्टा-गार्डेवाड़ा-वांगेटुरी सड़क और ताड़गुड़ा पुल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पेंगुंडा में जवानों और ग्रामीणों से बातचीत की। यह इलाका बेहद दुर्गम माना जाता है।

विज्ञापन
Bus service started for first time in 77 years in Gadchiroli Maharashtra CM Devendra Fadnavis also traveled
गढ़चिरौली के लिए बस सेवा शुरू करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X/@CMOMaharashtra

विस्तार

 महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के गढ़ कहे जाने वाले अहेरी और गार्डेवाड़ा में 77 साल में पहली बार राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई। गढ़चिरौली में ही बुधवार को कुख्यात नक्सली विमला चंद्र सिदाम उर्फ तारक्का समेत 1.03 करोड़ रुपये के इनामी 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र जल्दी ही नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन


अहेरी और गार्डेवाड़ा में बस सेवा शुरू होने के ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी बस में सफर किया। बुधवार सुबह गढ़चिरौली जिले में मुख्यमंत्री फड़णवीस सीधे ताड़गुड़ा ब्रिज पहुंचे। उन्होंने गट्टा-गार्डेवाड़ा-वांगेटुरी सड़क और ताड़गुड़ा पुल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पेंगुंडा में जवानों और ग्रामीणों से बातचीत की। यह इलाका बेहद दुर्गम माना जाता है।
विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 8 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें दंडकारण्य जोनल कमेटी के प्रमुख और भूपति की पत्नी तारक्का (62) शामिल है, जो पिछले 38 वर्षों से नक्सलवादी आंदोलन में सक्रिय है। तारक्का पर 25 लाख रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ कुल 66 केस दर्ज हैं, जिनमें 35 मामले मुठभेड़ और सात आगजनी के हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 3 डिवीजन कमेटी सदस्य, 1 डिप्टी कमांडर, 2 एरिया कमेटी सदस्य हैं। इन सभी को अपना नया जीवन शुरू करने के लिए 86 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुरी के लिए सी-60 कमांडो और अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

पिछले चार साल में एक भी व्यक्ति को अपने साथ नहीं जोड़ पाए नक्सली
इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व व गढ़चिरौली पुलिस-प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की बदौलत पिछले चार वर्षों में नक्सली गढ़चिरौली में एक भी व्यक्ति को अपने साथ नहीं जोड़ पाए। शीर्ष माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं और मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि आने वाले समय में गढ़चिरौली को स्टील सिटी का दर्जा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed