{"_id":"5e304d588ebc3e4b2427bb38","slug":"bus-rickshaw-fall-into-well-after-collision-in-nashik","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बस और ऑटो-रिक्शा में टक्कर, 26 की मौत, 32 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में बस और ऑटो-रिक्शा में टक्कर, 26 की मौत, 32 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
Wed, 29 Jan 2020 08:32 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Nashik Bus Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को एक ऑटो रिक्शा और बस के बीच भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है, जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन पास के एक कुएं में जा गिरे।पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में करीब 18 लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा मंगलवार शाम को मालेगांव-देवला रोड पर मेसी फाटा पर हुआ।
विज्ञापन
तेज रफ्तार से आ रही राज्य परिवहन की बस ऑटो रिक्शा से जा टकराई। घायलों में अधिकतर बस यात्री ही हैं। अधिकारियों को कड़ी मशक्कत के बाद शवों व घायलों को कुएं में से निकाला। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी तेज रफ्तार रोडवेज बस ऑटो रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा बस के साथ काफी दूर तक खिंचता चला गया और दोनों वाहन कुएं में गिर गए। नासिक ग्रामीण की एसपी आरती सिंह ने कहा, 'कम से कम 20 शवों को अभी तक कुएं से निकाला जा चुका है और घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।' उन्होंने कहा, 'हम पंप लगाकर कुएं से पानी निकाल रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि कीचड़ में कहीं और लोग तो नहीं फंसे हुए हैं।'
महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम की बस नासिक से कल्याण जा रही थी जबकि ऑटो रिक्शा सामने से आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय टीम की मदद से राहत कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
#UPDATE Nashik accident: Total 26 dead & 32 injured after a bus and a rickshaw fell into a well after ramming into each other, in Deola area yesterday. Rescue operation has been called off. #Maharashtra
— ANI (@ANI) January 29, 2020विज्ञापन
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
The accident in Maharashtra’s Nashik district is unfortunate. In this hour of sadness, my thoughts are with the bereaved families. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 29, 2020