{"_id":"57417bbc4f1c1bbc15690877","slug":"bus-dangles-at-the-tip-of-a-collapsed-bridge-in-junagadh-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 यात्रियों की जान अटकी जब बस पुल से नीचे लटकी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
25 यात्रियों की जान अटकी जब बस पुल से नीचे लटकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 22 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के जूनागढ़ में उस वक्त एक चमत्कारिक वाकया हुआ जब यात्रियों से भरी बस एक पुल पार कर रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस जब पुल से गुजर ही रही थी अचानक पुल का आधा हिस्सा झटके से टूट गया और बस का आधा हिस्सा यात्रियों समेत पुल के एक किनारे पर अटक गया और पिछला हिस् नीचे लटक गया।
विज्ञापन
जब यात्रियों ने देखा तो सबके होश उड़ गए। यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। बाद में चालक और यात्रियों ने सूझ-बूझ से काम लिया और पुल से लटकती हुई बस से किसी तरह निकलना शुरू किया। गनीमत ये रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में कुल 25 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Miraculous escape for passengers as bus dangles at the tip of a collapsed bridge in Junagadh (Gujarat) pic.twitter.com/ylqxZZGHxp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 22, 2016