{"_id":"57a97db44f1c1bb661ee50ce","slug":"burhan-wani-other-kashmiri-s-pictures-featured-on-train-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पाकिस्तान ने की बुरहान वानी को हीरो बनाने की कोशिश, ट्रेन पर लगाए पोस्टर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने की बुरहान वानी को हीरो बनाने की कोशिश, ट्रेन पर लगाए पोस्टर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
बुरहान वानी को हीरो बनाने की कोशिश
कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान हीरो की तरह पेश कर रहा है। आतंकी बुरहान वानी को पाकिस्तान पिछले दिनों कई बयानों में शहीद बता चुका है, अब उसने इसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा लिया है। पाकिस्तान ने 14 अगस्त को कराची से पेशावर के बीच चलने वाली आजादी स्पेशल ट्रेन के बहाने बुरहान वानी को हीरो बनाने की कोशिश की है।
पाकिस्तान ने इस ट्रेन के सभी कोच बुरहान वानी के पोस्टरों से कवर किए हैं। बुरहान वानी के अलावा कश्मीर के लोगों की भी तस्वीरें लगाई गई हैं जिन्हें भारतीय सुरक्षाबलों के हमलों से पीड़ित दिखाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पिछले दिनों कश्मीर में हो रही हिंसा को हवा देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने इस ट्रेन के सभी कोच बुरहान वानी के पोस्टरों से कवर किए हैं। बुरहान वानी के अलावा कश्मीर के लोगों की भी तस्वीरें लगाई गई हैं जिन्हें भारतीय सुरक्षाबलों के हमलों से पीड़ित दिखाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पिछले दिनों कश्मीर में हो रही हिंसा को हवा देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सैयद अली शाह गिलानी ने किया ट्वीट
अपने साथी के साथ बुरहान
जम्मू और कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने आजादी एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर ट्वीट की है। गिलानी बुरहान वानी की मौत के बाद उन्हें महिमामंडित करने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षाबलों और सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को हवा दे रहे हैं। कश्मीर में बुरहान वानी की मौत के बाद से जारी हिंसा में कई लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल भी हुए थे।
Special Azadi Train to leave Peshawar for Karachi on 14 Aug16. Commander Burhan Wani & otr #Kashmir pics featured. pic.twitter.com/SpjTU4bneb
— Syed Ali Geelani (@sageelani) August 8, 2016