फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bureaucracy must take speedy decisions PM narendra modi

ब्यूरोक्रेसी को पुख्ता करने में जुटे हैं प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 25 Aug 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 25 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
bureaucracy must take speedy decisions PM narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के सभी महकमों से कहा है कि सिंक्रनाइज तरीके से काम करें और ब्यूरोक्रेसी पर दवाब बनाएं और तेजी से निर्णय लें।"अच्छे इरादों के साथ ईमानदारी से लिए गए निर्णय को हमेशा प्रोत्साहित किया जाएगा।"  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ये बातें 70 एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वॉइंट सेक्रेटरी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सुशासन अधिकारियों के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। मोदी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे भारत के 100 सबसे पिछड़े जिलों पर ध्यान दें जिससे जिले भी विकास की सीढ़ियां चढ सकें और औसत राष्ट्रीय स्तर के जिलों में शामिल हो सकें।
विज्ञापन


पढ़ें:भारत के साथ नेपाल ने किए 5 बड़े समझौते, मोदी बोले- हिमालय जितने पुराने और मजबूत हैं संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हमारी पहली जरुरत है कि हम नागरिकों को कल्याण और संतुष्टि के साथ विकास और सुशासन दें और यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार के सभी विंग और विभाग को मिल कर आइडिया एक्सेंज करना चाहिए जिससे विकास को गति मिले। प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात में अधिकारियों ने भी अपने कई अनुभव शेयर किए जिसमें  डिजिटल और स्मार्ट गवर्ननेंस को प्राथमिकता दी। 

पढ़े:नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने की PM मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दुनिया सकारात्मक उम्मीदों के साथ भारत को देख रहा है। अधिकारियों  को चाहिए कि वे देश की प्रतिभा को बढ़ावा देने दें और उन्हें आगे लाने में भूमिका निभाएं। 
प्रधानमंत्री ने अपने तीन साल में ऊर्जा और आत्मा से किए गए काम को भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed