फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bureau of Indian Standards scientist caught taking bribe for ISI mark

आईएसआई मार्क देने वाला वैज्ञानिक इंदौर में घूस लेते पकड़ाया, दवाई की फैक्ट्री में पैसे लेने पहुंचा था

Sun, 09 Jun 2019 05:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 09 Jun 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bureau of Indian Standards scientist caught taking bribe for ISI mark
ISI - फोटो : ISI

इंदौर की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो के एक वैज्ञानिक को आईएसआई मार्क के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसका खुलासा शनिवार को लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई से हुआ। लोकायुक्त पुलिस ने भाेपाल स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के आंचलिक कार्यालय में पदस्थ वैज्ञानिक अरुण कुमार शंखवार को आईएसआई मार्क बेचने के लिए 10 हजार की रिश्वत देते हुए पकड़ा। 

विज्ञापन


शंखवार ने इंदौर के सांवेर रोड सेक्टर एफ में दवा फैक्टरी के मालिक से साफ-सफाई की दवाओं को मार्क देने के बदले में 50 हजार रुपये मांगे थे। शंखवार फैक्टरी के निरीक्षण के दौरान पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये ले रहे थे, तभी लोकायुक्त डीएसपी प्रताप सिंह बघेल और उनकी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जिस फैक्ट्री में वो पैसे लेने के लिए पहुंचे थे, वो सुनील अजमेरा की है। अजमेरा ने बताया कि उनकी फैक्टरी में स्वच्छता अभियान की दवाएं बनती हैं। अस्पतालों में यह दवा देने के लिए आईएसआई मार्क अनिवार्य है। इसी लाइसेंस के लिए सितंबर 2018 में आवेदन किया था। फरवरी में खानापूर्ति हो गई और दिल्ली से सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, पर मई में इस रिपोर्ट को शंखवार ने हाथ से फेल लिखकर खारिज कर दिया। इसे लेकर जब भोपाल में शंखवार से मुलाकात की तो उन्होंने पास लिखने के लिए रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रिश्वत की पूरी रकम 50 हजार रुपये तय हुई थी, लेकिन  पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने की बात हुई थी। सुबह 10 बजे पैसे लेने के इरादे से फैक्ट्री पहुंचे शंखवार को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed