फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Burari mass suicide: questions which are yet unanswered

बुराड़ी आत्महत्या कांड: रिश्तेदार ने कहा- परिवार को नहीं था किसी बाबा पर विश्वास, अब तक क्या हुआ

Mon, 02 Jul 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Burari mass suicide: questions which are yet unanswered

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को एक ही परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गए थे। जहां 10 सदस्यों के शव फंदे पर लटके मिले थे वहीं परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला सदस्य 78 वर्षीय नारायणी की लाश फर्श पर दूसरे कमरे में पड़ी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है क्योंकि बुजुर्ग महिला को गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक इस केस के बारे में क्या पता चला है।

विज्ञापन

रिश्तेदार का बयान
परिवार की रिश्तेदार सुजाता का कहना है, 'किसी ने उनकी हत्या की है और सभी आध्यात्मिक एंगल झूठे हैं। यह परिवार एक खुश और शांतिप्रिय था जिसने कभी किसी बाबा पर विश्वास नहीं किया।'
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट
6 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना बताया गया है। किसी तरह के निशान के चिह्न नहीं मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून
परिवार नारायणी की पोती की सगाई के लिए इकट्ठा हुआ था। 

जून 30
8 P:M- भावनेश ने प्लाईवुड की दुकान बंद की और घर आ गया।
10 P:M- दूसरा लड़का परचून की दुकान बंद करके घर आ गया।
11 P:M- नारायणी के युवा बेटे ललित ने अपनी बहन सुजाता को फोन किया और उसका हाल-चाल पूछा। 

1 जुलाई
7.15 A:M- पड़ोसी गुरचरण सिंह परिवार के घर पहुंचे क्योंकि दोनों दुकानें बंद थी जो जल्दी खुल जाती थी। उन्होंने शवों को लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

7.30 A:M- पुलिस की पीसीआर को घटना से संबंधित फोन मिला। पीसीआर टीम घटनास्थल के निकली जिसमें इंस्पेक्टर एमपी भारद्वाज, मनोज कुमार और एसीपी केसी नेगी थे।
12 P:M- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद मनोज तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे।
1 P:M- सभी शवों को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने क्राइम सीन की जांच की।

अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब

1. दूसरे कमरे में मिली बुजुर्ग महिला का गला घोंटा गया था। यदि यह सामूहिक आत्महत्या थी तो उनकी हत्या क्यों की गई?
2. क्या घर के किसी सदस्य ने सभी की हत्या करके आत्महत्या कर ली?
3. घर के मुख्य दरवाजे को खुला क्यों रखा गया था? क्या हत्यारों के पास घर में आने-जाने की सुविधा थी?
4. यदि कोई बाहरी व्यक्ति शामिल है तो आखिर क्यों किसी पड़ोसी ने कुत्ते के भोंकने की आवाज नहीं सुनी?
5. यदि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है तो क्यों परिवार के किसी सदस्य से सुसाइड नोट नहीं छोड़ा?
6. रिश्तेदारों का कहना है कि परिवार के बीच कोई विवाद नहीं था। यदि यह आत्महत्या का मामला है तो कारण क्या था?
7. बहुत से मृतकों के गले में धार्मिक संदेशों के साथ चुन्नी मिली है। आखिर क्यों?
8. पुलिस का कहना है कि घर में कोई चोरी नहीं हुई है क्योंकि पैसा जस का तस पड़ा है। यदि हत्यारा कोई बाहरी है तो वह पैसा लेकर क्यों नहीं गया?
9. यदि यह आत्महत्या का मामला है तो मृतकों के हाथ और पांव क्यों बांधे गए थे?
10. बच्चों के शव भी लटकते हुए मिले हैं। क्या बिना शोर मचाए बच्चे खुद को मारने के लिए तैयार हो गए?
11. बच्चों के पैर जमीन छू रहे थे। क्या उन्हें मारने के बाद उनके शव को लटकाया गया है? 
12. उनके चेहरों को क्यों ढंका गया था?
13 क्या परिवार को जहर दिया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed