फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bullet Train Railway Minister Ashwini Vaishaw shares Ballastless tracks information completion news and update

Bullet Train: रेलमंत्री ने दिखाया भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बना खास ट्रैक, जानें इस पर कितनी होगी रफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 02:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 02:46 PM IST
सार

वैष्णव ने बताया कि इस ट्रैक पर रफ्तार 320 किमी प्रतिघंटा तक होगी। इनमें 153 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 295.5 किमी का पीयर वर्क भी पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Bullet Train Railway Minister Ashwini Vaishaw shares Ballastless tracks information completion news and update
रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का वीडियो साझा किया। - फोटो : X/Video Screengrab

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे खास तरह के ट्रैक की पहली झलक दिखाई है। अपने एक्स हैंडल से उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने देश के पहले बैलेस्टलेस ट्रैक की खूबियां बताईं। गुजरात-मुंबई के बीच बनने वाले इस ट्रैक के बारे में वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही एनिमेटेड तरीके से इसमें बुलेट ट्रेन के दौड़ने के दृश्य भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 'मेक इन इंडिया' के तहत बने ये ट्रैक बैलेस्टलेस हैं यानी ऐसे ट्रैक, जिनमें तेज रफ्तार ट्रेनों के भार को सहने के लिए पटरियों में रोड़ी-पत्थर और कॉन्क्रीट के एंगल की जरूरत नहीं होती। वैष्णव ने बताया कि इस ट्रैक पर रफ्तार 320 किमी प्रतिघंटा तक होगी। इनमें 153 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 295.5 किमी का पीयर वर्क भी पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन

 


वीडियो में क्या?
वीडियो में बताया गया है कि यह विशिष्ट ट्रैक सिस्टम- जे-स्लैब बैलेस्टलेस ट्रैक सिस्टम प्रयोग में लाया जा रहा है। इस ट्रैक सिस्टम के मुख्यतः चार भाग हैं। वाया डक्ट के ऊपर आरसी ट्रैक बेड, सीमेंट-असाफाल्ट और मोर्टार की परत, इसके अलावा पहले से सांचे में ढाले हुए स्लैब और फास्टनर्स के साथ रेल भी।

वीडियो में बताया गया है कि प्री-कास्ट आरसी ट्रैक स्लैब का निर्माण देश में ही दो स्थानों पर किया जा रहा है। गुजरात के आणंद में और किम में। लगभग 35 हजार मीट्रिक टन रेल आ चुकी हैं। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed