'राम-लक्ष्मण' को भी ठगने से बाज नहीं आए मुंबई के ये बिल्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के भगवान श्रीराम अरुण गोविल और लक्ष्मण सुनील लेहरी ने बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है। दरअसल दोनों ने सात वर्ष बाद भी फ्लैट का कब्जा बिल्डरों द्वारा न दिए जाने के कारण ये रिपोर्ट लिखवाई है।
गौरतलब है कि दोनों रामानंद सागर के रामायण सीरियल में राम और लक्ष्मण का किरदार निभा सुर्खियों में आए थे।
दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि शुभ और सोनाटा रिएलिटी के प्रोजेक्ट में दोनों अदाकारों ने मुंबई ओशिवारा में बनने वाले एक अपार्टमेंट में दो बीएचके फ्लैट के लिए दो-दो करोड़ का निवेश किया था,लेकिन ये प्रोजेक्ट अबतक न शुरू हुआ है और न ही दोनों को उनके रुपए वापस किये गए हैं।
2009 से अटके हैं पैसे
अदाकारों के अनुसार इस फ्लैट के लिए उन्होंने 2009 में आवेदन किया था और बिल्डर की तरफ से कहा गया था कि वह इसको 2013 में डिलिवर कर दिया जाएगा।
लेकिन देरी पर देरी होती रही फिर बिल्डर भी फरार हो गया। अब इस केस को इकोनॉमिक ओफेंस विंग को सौपा गया है।
सूत्रों के अनुसार सोनाटा रिएलिटी का मालिक फिल्मकार आजम खान है,वह लैंड ट्रांसफर के मामले में जेल भी जा चुका है। वहीं शुभ बिल्डर पर भी इसी प्रकार का मामला चल रहा है। इसका मालिकों में अर्पित सोमानी फरार है जबकि उसके पिता जेल में है।