फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   builder may file objections to the list of ADA : NGT

एनजीटी का आदेश, एडीए की सूची पर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं बिल्डर

Wed, 13 Jul 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
builder may file objections to the list of ADA : NGT

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना किनारे डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण मामले पर सुनवाई की। पीठ ने फिर से दोहराया कि आगरा विकास प्राधिकरण के जरिए दिए गए आदेश का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों की जो संशोधित सूची दी गई है, यदि मामले के पक्षकार उस पर अपनी आपत्ति या पक्ष रखना चाहते हैं, तो वे अगली सुनवाई में रख सकते हैं। ट्रिब्यूनल ने अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई तय की है।

विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। मंगलवार को सुनवाई के दौरान आगरा विकास प्राधिकरण ने एनजीटी के सामने डूब क्षेत्र में निर्माण करने वाले बी कैटेगरी के कुल 58 परियोजना प्रस्तावकों की संशोधित सूची भी दाखिल की।

विज्ञापन

फैसला देने से पहले बिल्डरों को भी अपना पक्ष रखने की छूट दी

builder may file objections to the list of ADA : NGT

ट्रिब्यूनल ने इन्हें भी अगली सुनवाई तक अपना पक्ष रखने का विकल्प दिया है। सुनवाई के दौरान डीके जोशी की ओर से पेश अधिवक्ता ने इन बिल्डरों में से अधिकांश पर परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी न लेने का भी आरोप लगाया। पिछली सुनवाई में एडीए भी कह चुका है कि इन बिल्डरों के जरिए ही आदेश का उल्लंघन किया गया। बता दें कि आगरा में यमुना किनारे अवैध निर्माण का यह मामला काफी वर्षों से एनजीटी में लंबित पड़ा हुआ है।

हालांकि अब यह निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के नक्शे के मुताबिक डूब क्षेत्र में करीब 19 बिल्डरों ने निर्माण कार्य किया है, लेकिन बाद में प्राधिकरण ने सूची में संशोधन किया। साथ ही फैसला देने से पहले बिल्डरों को भी अपना पक्ष रखने की छूट दी।

ये हैं एडीए के मुताबिक आदेश का उल्लंघन करने वाले 19 बिल्डर्स के नाम
अपर्णा रिवर विव, मंगलम शिला, मंगलम इस्टेट, पुष्पांजलि हाइट्स, कल्याणी हाइट्स अपार्टमेंट, पुष्पांजलि सीजन्स, तनिष्क राजश्री इस्टेट, विभव वाटिका, राधा बल्लभ स्कूल, ताज विव अपार्टमेंट, ताज वे इन, पीजी कॉलेज (जगदंबा), आस्था सिटी, गणपति वंडर सिटी इस्टेट एक्टेंशन, इंद्रा इस्टेट, राम मनोहर विहार, जवाहर बाग, राजश्री गार्डेन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed