{"_id":"60e6be7a8ebc3edbd175563a","slug":"buffaloes-drunk-wine-bottles-in-gandhinagar-buffalo-consumes-liquor-owner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब मामला: ..जब नशे में धुत होकर इधर-उधर कूदने लगीं भैंसें, मालिक की लापरवाही हुई उजागर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजीबोगरीब मामला: ..जब नशे में धुत होकर इधर-उधर कूदने लगीं भैंसें, मालिक की लापरवाही हुई उजागर
Thu, 08 Jul 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:29 PM IST
सार
दरअसल, गुजरात में शराब प्रतिबंधित है और इन भैंसों के मालिक ने बड़ी मात्रा में तबेले में शराब छिपाकर रखी थी। पुलिस ने जब तबेले पर छापा मारा तो वहां से शराब की 100 से ज्यादा बोतलें बरामद हुईं, लेकिन पुलिस के आने से पहले भैंसों ने शराब मिला पानी पी लिया था।
विज्ञापन
भैंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में भैंसों को शराब पिलाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांधीनगर में भैंसों के शराब के नशे में धुत होने की खबर सामने आते ही पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसके पास से शराब की बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें भी जब्त की हैं। दरअसल, गुजरात में शराब प्रतिबंधित है और इन भैंसों के मालिक ने बड़ी मात्रा में तबेले में शराब छुपाकर रखी थी। पुलिस ने जब तबेले पर छापा मारा तो वहां से शराब की 100 से ज्यादा बोतलें बरामद हुईं, लेकिन पुलिस के आने से पहले भैंसों ने शराब मिला पानी पी लिया था। इसके बाद भैंसों ने तांडव शुरू कर दिया।
नशे में भैंसे बेकाबू होकर इधर उधर भागने लगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीनगर में तबेला चलाने वाले एक व्यक्ति ने शराब की बोतलें पानी में छिपाकर रखी थीं। इस कुंड के पानी में बोतलें खुल गईं। इसी दौरान जितनी भी भैंसे यहां पानी पीने आई , उन सभी ने शराब मिला पानी पी लिया। पानी पीने के बाद कई भैंसे बेकाबू होने लगीं।
पानी के कुंड में छुपाकर रखी थी शराब
शराब के असर से दो भैंसें बीमार पड़ गईं। तबेले के मालिक ने मवेशी के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर जब तबेले पहुंचा तो उसे कुंड के पानी का रंग देखकर हैरानी हुई। पानी से अजीब से बदबू आ रही थी। इस बारे में पूछने पर तबेले मालिक यह बात छुपा ली। उसने कहा कि पेड़ के पत्ते एवं अन्य झाड़ियों के गिरने से पानी का रंग ऐसा हो गया।