फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget session strategy: Allies showed sharp attitude in NDA meeting, raised questions

बजट सत्र की रणनीति : एनडीए की बैठक में सहयोगी दलों ने दिखाए तीखे तेवर, उठाए सवाल

Sat, 01 Feb 2020 03:17 AM IST
योगेश साहू हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 01 Feb 2020 03:17 AM IST
सार

  • अकाली दल ने पूछा...सिर्फ संसद सत्र से पहले ही क्यों होती है चर्चा
  • जदयू की मांग...एनपीआर से माता-पिता की जानकारी का सवाल हटे

विज्ञापन
Budget session strategy: Allies showed sharp attitude in NDA meeting, raised questions
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बजट सत्र की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को हुई एनडीए की बैठक में सहयोगी दलों ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के कुछ सवालों और गठबंधन की नियमित बैठक न होने पर सवाल उठाए। जदयू और अपना दल ने 2021 में होने वाली जनगणना में अलग जाति गणना की भी मांग की।

विज्ञापन


एक सहयोगी दल के नेता के मुताबिक, अकाली दल के सुखबीर सिंह ढींढसा ने पूछा कि एनडीए की बैठक हमेशा संसद सत्र से पहले ही क्यों होती है? ढींढसा ने कहा, सत्र के बाद बैठक क्यों नहीं होती? ऐसा न होने से विभिन्न मुद्दों पर गठबंधन में आमराय नहीं बन पाती। वहीं, जदयू के ललन सिंह ने एनपीआर में माता-पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि संबंधी सवाल पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि इस सवाल का जवाब कितने लोगों के पास होगा? खासतौर से ओबीसी, एससी-एसटी के ज्यादातर लोग इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। इसी सवाल के कारण भ्रम की स्थिति बन रही है। इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने इन मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा पर उठाए कदमों की शाह ने दी जानकारी
पीएम ने शाह को सुरक्षा संबंधी कदमों के संबंध में ब्रीफ करने को कहा। गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव का खासतौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सेना नहीं बल्कि पुलिस ही आतंकियों को   ठिकाने लगा रही है। शाह ने सीएए के खिलाफ विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।


सीएए पर मजबूती से दें जवाब
हम सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। सीएए पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। ऐसे में एनडीए में शामिल सहयोगी दलों को मजबूती से इसका जवाब देना चाहिए। जब हम सही हैं तो डर कैसा। हमारे लिए सबसे पहले देश है। - नरेंद्र मोदी, पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed