फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live Updates: पीएम और राज्यपाल के स्वागत में लगते हैं गो बैक के नारे

Tue, 04 Feb 2020 03:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 04 Feb 2020 03:06 PM IST
खास बातें

महात्मा गांधी पर भाजपा सांसद अनंत हेगड़े की विवादित टिप्पणी को लेकर संसद के दोनों सदन में हंगामा जारी है। वही एनआरसी को लेकर सरकार ने   एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अभी तक एनआरसी को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दूसरी तरफ राज्यसभा में आज निर्भया के दोषियों के फांसी में हो रही देरी का मामला उठा जिस पर सरकार ने केजरीवाल को घेरा। इससे पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई लेकिन जनता को समझ आ गया कि बजट अच्छा है। यहां पढ़ें संसद की कार्यवाही के अपडेट्स

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates in Hindi opposition, modi, shah, caa, nrc, npr
संसद का बजट सत्र 2020: दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:00 PM, 04-Feb-2020

जामिया के प्रदर्शन हुई हिंसा में 62 पुलिसकर्मी घायल: सरकार

जामिया प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 62 पुलिसकर्मी और 127 अन्य लोग घायल हुए थे। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 15 लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी की गई थी।
02:42 PM, 04-Feb-2020

पीएम ओर राज्यपाल के स्वागत में लगाए जाते हैं गो बैक के नारे

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने लोकसभा में कहा, 'म्यांमार से आने वाले रोहिंग्या को और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को किसी ने भी गो बैक नहीं कहा था। इसके बजाए उनका स्वागत किया गया क्योंकि वह मतदाता हैं। लेकिन प्रधानमंत्री और राज्यपाल का वहां गो बैक के नारों से स्वागत होता है।'
 
विज्ञापन
01:08 PM, 04-Feb-2020

राज्यसभा दो बजे तक स्थगित

राज्यसभा में सीएए और एनआरसी पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा किए जा रहे हंगामे के बीच ही शून्यकाल चला। वहीं भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।
12:50 PM, 04-Feb-2020

हम महात्मा गांधी के असली अनुयायी हैं: भाजपा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'हम भाजपा के लोग असली भक्त हैं। हम महात्मा गांधी के असली अनुयायी हैं। ये लोग सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे 'नकली' गांधी के अनुयायी हैं।' 
12:48 PM, 04-Feb-2020

अनुराग ठाकुर का राज्यसभा में हुआ विरोध

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में मंगलवार को जब सभापति के कहने पर आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखे तब कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने उनका जम कर विरोध किया। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए। पहले उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए और फिर संस्कृति मंत्रालय के लिए दस्तावेज पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के लिए दस्तावेज पटल पर रखवाने के वास्ते वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम पुकारा। ठाकुर खड़े हुए लेकिन कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सदस्यों ने ठाकुर का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा किया।
12:31 PM, 04-Feb-2020

सरस्वती पूजा के लिए मस्जिद से इजाजत लेनी होती है: भाजपा सांसद

पश्चिम बंगाल से लोकसभा में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। राज्य में सरस्वती पूजा नहीं होने दी जाती। इसके लिए मस्जिद से इजाजत लेनी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 04-Feb-2020
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के तमाम सांसद अपनी सीट से खड़े होकर विरोध किया।
12:28 PM, 04-Feb-2020

अधीर रंजन के बयान पर लोकसभा में संग्राम

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के तमाम सांसद अपनी सीट से खड़े होकर विरोध किया।
12:14 PM, 04-Feb-2020

अधीर रंजन का आपत्तिजनक बयान

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनंत कुमार हेगड़े के गांधी पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष पर आपत्तिजनक बयान दिया है।
11:38 AM, 04-Feb-2020

एनआरसी पर नित्यानंद राय ने दिया लिखित में जवाब

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एनआरसी को लेकर लिखित में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को तैयार करने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है।' 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed